इंडिगो के इस नई पहल से अब हिंदी में भी कर सकेंगे फ्लाइट बुकिंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2020

नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने अपनी उड़ान बुकिंग साइट को सोमवार से हिंदी भाषा में भी शुरू कर दिया।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अब उसकी उड़ान बुकिंग साइट पर ग्राहक हिंदी और अंग्रेजी भाषा के विकल्प में से अपनी भाषा का चुनाव कर सकेंगे।

कंपनी ने कहा कि मार्च 2019 तक देश में 63.7 करोड़ इंटरनेट उपयोक्ता है। वहीं 2018-19 में हिंदी उपयोक्ताओं की संख्या में 94 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गयी है। पिछले कुछ सालों में क्षेत्रीय भाषाओं में इंटरनेट की मांग और उपभोग में वृद्धि दर्ज की गयी है।

इसे भी पढ़ें: आरंभ 2020 के जरिए भारतीय महिलाएं भी दे सकेगी बिजनेस आइडिया

कंपनी ने कहा कि उसने ग्राहकों की मांग पर हिंदी वेबसाइट शुरू की है। यह भारतीय बाजार में क्षेत्रीय भाषा के ग्राहकों के बीच उसकी पहुंच को मजबूत करने में मदद करेगा।

प्रमुख खबरें

बस बहुत हो गया! आशुतोष राणा से लेकर बाबा रामदेव तक, Kangana Ranaut ने सक्सेस-O-मीटर पर सबको किया पस्त

Raksha Bandhan 2026 पर भाई को न बांधें ये 4 तरह की Rakhi, जानें Shubh Muhurat और Vastu के जरूरी नियम

Career Tips: कोडिंग की जरूरत नहीं, Prompt Engineering में महारत हासिल कर पाएं High Salary Job

Shehbaz Sharif सरकार की बढ़ेगी मुश्किल? Imran Khan को अस्पताल न भेजने पर PTI ने फिर खटखटाया SC का दरवाजा