तेजी से डूबता जा रहा है जकार्ता, आपदा की कगार पर इंडोनेशिया की राजधानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2019

जकार्ता। पृथ्वी पर सबसे तेजी से डूबने वाले शहरों में से एक जकार्ता को लेकर पर्यावरण विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि अगर यही रफ्तार जारी रही तो इसका एक तिहाई हिस्सा 2050 तक डूब सकता है। दशकों से भूजल भंडार के अनियंत्रित दोहन, समुद्र का बढ़ता जलस्तर और तेजी से बदलते मौसम इनके कारणों में शामिल है।

इसे भी पढ़ें: विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण की कोशिश में फिटनेस व डिफेंस सुधार रही हैं सिंधू

इसके कुछ हिस्से अभी से गायब होने शुरू हो गए हैं। मौजूदा पर्यावरणीय उपायों का बहुत कम प्रभाव पड़ा है। इसलिए सरकार कठोर कदम उठा रही है। इसके तहत देश की राजधानी को बदलने का फैसला किया गया है।

इसे भी पढ़ें: इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, 5 की मौत, कई अन्य घायल

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, इसके स्थान की घोषणा जल्द की जा सकती है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो ने ट्विटर पर कहा, ‘‘हमारे देश की राजधानी बोर्नियो द्वीप पर स्थानांतरित हो जाएगी।’’ देश के प्रशासनिक और राजनीतिक केन्द्र को स्थानांतरित करना राष्ट्रीय संरक्षण का एक कार्य हो सकता है, लेकिन यह जकार्ता के लिए प्रभावी रूप से मौत की घंटी है।

प्रमुख खबरें

KKR vs DC IPL 2024: सॉल्ट और चक्रवर्ती के तूफान में उड़ी दिल्ली, कोलकाता की शानदार जीत

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी