इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, 5 की मौत, कई अन्य घायल

five-killed-several-others-injured-after-powerful-earthquake-hits-indonesia
[email protected] । Aug 4 2019 11:48AM

इंडोनेशिया के जावा द्वीप में आए शक्तिशाली भूकंप के कारण पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इस भूकंप के बाद कुछ देर के लिए सुनामी की चेतावनी भी दी गई।

जकार्ता। इंडोनेशिया के जावा द्वीप में आए शक्तिशाली भूकंप के कारण पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इस भूकंप के बाद कुछ देर के लिए सुनामी की चेतावनी भी दी गई।

इसे भी पढ़ें: बाली में महसूस हुए भूकंप के झटके, मकानों और मंदिरों को नुकसान

इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। उन्होंने 10 फुट तक ऊंची लहरों के साथ सुनामी आने की चेतावनी दी थी, लेकिन कुछ समय बाद चेतावनी वापस ले ली गई।

इसे भी पढ़ें: इंडोशिया के सूदूर मलुकु द्वीप पर 7.3 तीव्रता का भूकंप

एजेंसी के प्रवक्ता अगुस विबोवो ने शनिवार को बताया कि जोरदार भूकंप के दौरान तीन लोगों की दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गई। एक व्यक्ति भूकंप के दौरान अपने घर से बाहर की ओर भागते समय गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। अत्याधिक घबराहट होने के कारण एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान चार अन्य लोग घायल हो गए। भूकंप के कारण 200 से अधिक इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और 13 मकान नष्ट हो गए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़