मोदी सरकार की नई पहल,अब गैस मीटर बनाने का कारखाना लगाएगी इंद्रप्रस्थ गैस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में रसोईंघरों और वाहनों के लिए गैस ईंधन का खुदरा कारोबार करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लि.खुद का गैस मीटर बनाने का काखाना लगाएगी। कंपनी इन मीटरों के लिए चीन से आयात पर निर्भरता कम करना चाहती है। गैस मीटर घरों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में गैस के उपभोग की गणना के लिए स्थापित किए जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: टीवीएस मोटर की बिक्री फरवरी में 15 प्रतिशत घटकर ढाई लाख वाहन रही

रंगनाथन ने बताया कि आईजीएल इस कारखाने के लिए भागीदार तय करने जा रही है और बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। उन्होंने इसका ब्योरा नहीं दिया। सरकार ने भारत में ऊर्जा के लिए इस्तेमाल हो रहे ईंधन में गैस का हिस्सा बढ़ा कर 2030 तक 15 प्रतिशत पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। अभी यह 6.2 प्रतिशत है। 

आईजीएल दिल्ली में सीएनजी और पीएनजी (पाइस से गैस) के विपणन का कारोबार करती है।देश भर में इस समय करीब 100 शहरों में कंप्रेस्ड गैस वितरण का नेटवर्क है। इससे 90 लाख घरों तथा औद्योगिक प्रतिष्ठानों को फायदा हो रहा है। इसी तरह 35 लाख वाहन सीएनजी से चल रहे हैं। पीएनजी नेटवर्क को बढ़ा कर 400 शहरों/कस्बो में दो करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य है। 

आईजीएल अगले वित्त वर्ष में 1100 करोड़ रुपये का निवेश करने वाली है। इसका ज्यादा हिस्सा नए सीएनजी स्टेशनों के निर्माण पर लगेगा। इस माह के अंत तक कंपनी के सीएनजी स्टेशनों की संख्या 559 हो जाएगी। यह अगले साल 60 और सीएनजी स्टेशन जोड़ेगी। आईजीएल इस वित्त वर्ष में 2.8 लाख से तीन लाख की संख्या में नए कनेक्शन देगी। अगले वित्त वर्ष में भी संख्या यही होगी। सीएनजी पेट्रोल से 60 प्रतिशत और डीजल से 45 प्रतिशत सस्ती पड़ती है। पीएनजी भी एलपीजी से 40 प्रतिशत सस्ती पड़ती है।

प्रमुख खबरें

Petronet LNG: बोर्ड निदेशकों को मुनाफे से एक प्रतिशत कमीशन देने के प्रस्ताव पर मांगी मंजूरी

Gaya Ji में Pind Daan का पूरा बजट: Train टिकट, होटल स्टे और पूजा फीस की डिटेल

KSRTC के लिए ADS फंड से बसें खरीद सकेंगे केरल के विधायक, वित्त वर्ष 2026-27 में अधिकतम 3 की अनुमति

Asian Games Badminton: पीवी सिंधू और Unnati Hooda क्वार्टर फाइनल में हारीं, पदक की उम्मीदें खत्म