राफेल, अपाचे के शामिल होने से हमारी युद्ध क्षमता में काफी इजाफा हुआ, वायुसेना प्रमुख का बयान

By रेनू तिवारी | Oct 05, 2021

एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। IAF चीफ एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी IAF की 89वीं वर्षगांठ के अवसर पर मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने अपने मीडिया संबोधन में कहा राफेल, अपाचे के शामिल होने से हमारी युद्ध क्षमता में काफी इजाफा हुआ है। हमारे बेड़े में नए हथियारों के एकीकरण के साथ हमारी आक्रामक स्ट्राइक क्षमता और भी अधिक शक्तिशाली हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: वर्ल्ड बैंक के डूइंग बिजनेस रिपोर्ट में चीन की रैंकिंग से जुड़ी मिली गड़बड़ी, हुए बड़े खुलासे

89वीं वर्षगांठ पर वीआर चौधरी ने आगे कहा कि हमारे पास मिग-21 के चार स्क्वाड्रन हैं और अगले तीन से चार वर्षों में ड्रॉडाउन हो जाएगा। वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थिति यह है कि चीनी वायु सेना अभी भी एलएसी की अपनी तरफ के तीन हवाई अड्डों पर मौजूद है। हम अपनी तरफ से पूरी तरह से तैनात और तैयार हैं

नये वायुसेना प्रमुख ने कहा तथ्य यह है कि मिग -21 बेड़े पर बड़ी संख्या में दुर्घटनाएं हुई हैं, इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि संख्या में कमी आई है। इस बेड़े में दुर्घटनाओं के मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि उड़ान भरने वाला प्रत्येक विमान सभी जांचों से सख्ती से गुजरता है। 

भारतीय वायु सेना दिवस हर साल 8 अक्टूबर को मनाया जाता है। वायु सेना दिवस हर साल हिंडन बेस पर भारतीय वायुसेना प्रमुख और तीनों सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में मनाया जाता है।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी

Delhi State Cancer Institute में जरूरी दवाओं की खरीद शुरू, 90 फीसदी स्टॉक उपलब्ध