दिग्गी राजा के ट्वीट पर गृह मंत्री ने किया पलटवार, कहा - ये टुकड़े टुकड़े गैंग की भर्ती का परिणाम है

Narottam mishra
सुयश भट्ट । Oct 5 2021 12:35PM

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि देश राष्ट्रवाद का पक्षधर है। कांग्रेस महान भारत को बदनाम भारत करने की कोशिश में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि गुरु और चेला झाड़ू लगा रहे हैं, कांग्रेस शून्य पर आ गई है।

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ट्वीट को लेकर बीजेपी आक्रोश में आ गई है। इस ट्वीट पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है।नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय और उनके चेले राहुल बाबा की तुष्टिकरण की नीति है। उन्होंने दिग्विजय सिंह के इस बयान को टुकड़े-टुकड़े गैंग की भर्ती करने का परिणाम बताया है।

इसे भी पढ़ें:सुलोचना रावत के बीजेपी में शामिल होने के बाद 'दिग्गी राजा' ने किया ट्वीट, कहा - बीजेपी अब कांग्रेस मय होती जा रही है 

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि देश राष्ट्रवाद का पक्षधर है। कांग्रेस महान भारत को बदनाम भारत करने की कोशिश में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि गुरु और चेला झाड़ू लगा रहे हैं, कांग्रेस शून्य पर आ गई है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सारी सीट जीत भी जाए तो क्या सरकार बन रही है क्या..? ये वादे पूरे कैसे करेंगे जो लोगों से वादे कर रहे हैं। घोषणा पत्र में कांग्रेस क्या करेगी। उन्होंने कहा कि सामूहिक घोषणा पत्र में भी देखा था जिसमें कांग्रेस ने तमाम वादे किए।

इसे भी पढ़ें:MP उपचुनाव को लेकर बसपा ने लिया बड़ा फैसला, कहा - नहीं उतरेगा एक भी प्रत्याशी 

दरअसल दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ”भाजपा अब कांग्रेस मय होती जा रही है। मुझे पुराने भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं पर दया आती है। अब भाजपा पूरी तरह से टिकाऊ लोगों को छोड़ कर पूरे तरीक़े से बिकाऊ लोगों पर निर्भर हो चुकी है।”

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़