INDvAUS: शतक जड़कर स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, वसीम जाफर ने 'ऑफसाइड का देवी' बताया

By अनुराग गुप्ता | Oct 01, 2021

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट मैच में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने क्वींसलैंड के कैरारा में जारी एकमात्र टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन 127 रन की शानदार पारी खेलकर हिन्दुस्तान का सिर फक्र से ऊंचा कर दिया। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

कोहली भी जड़ चुके हैं शतकस्मृति मंधाना न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट शतक जड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी हैं बल्कि पिंक बॉल टेस्ट में भी... ऐसे में पूरा क्रिकेट जगत उनकी इस पारी की जमकर सराहना कर रहा है। वहीं साल 2019 में विराट कोहली ने कोलकात के ईडन गार्डंस में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए डे नाइट टेस्ट मुकाबले में 136 रन की पारी खेली थी।  

इसे भी पढ़ें: क्या दर्शकों से खचा खच भरा रहेगा स्टेडियम ? BCCI ने UAE से मांगी अनुमति

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने स्मृति मंधाना की फोटो साझा करते हुए उनकी तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने लिखा कि शतक हमेशा से क्रिकेट में खास होता है और पहला शतक तो और भी ज्यादा। उन्होंने आगे लिखा कि पिंक बॉल टेस्ट में वो भी ऑस्ट्रेलिया में आना बड़ा ही ऐतिहासिक है। ऐसे में शब्द कम पड़ जाते हैं। वहीं पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने स्मृति मंधाना को ऑफसाइड का देवी करार दिया।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता