मुद्रास्फीति के आंकड़ों, फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय से तय होगी बाजाार की दिशा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2022

नयी दिल्ली। मई के मुद्रास्फीति के आंकड़ों और ब्याज दरों पर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के फैसले से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। इसके अलावा विदेशी कोषों का रुख, रुपये का उतार-चढ़ाव ओैर कच्चे तेल के दाम भी बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेंगे। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि. के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘सभी की निगाह फेडरल रिजर्व की संघीय मुक्त बाजार समिति (एफओएमसी) के 15 जून के फैसले पर रहेगी। मुद्रास्फीति के ‘दानव’ के बीच बाजार ब्याज दरों में आक्रामक वृद्धि की आशंका जता रहा है। बैंक ऑफ जापान भी 17 जून को अपनी मौद्रिक समीक्षा पेश करेगा।’’

अमेरिका में मुद्रास्फीति 40 साल के उच्चस्तर पर पहुंच चुकी है। आईआईपी के आंकड़े शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आए थे। उन्होंने कहा कि आगे चलकर 13 जून को सीपीआई और 14 जून को डब्ल्यूपीआई मुद्रास्फीति के आंकड़े आने हैं। वैश्विक मोर्चे पर 15 जून को अमेरिकी केंद्रीय बैंक की बैठक के नतीजे आएंगे। विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर मुद्रास्फीति की वजह से बाजार काफी दबाव में हैं। ऐसे में केंद्रीय बैंकों द्वारा कदम उठाए जाने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने कहा, रूस से और कच्चा तेल खरीदने का विकल्प खुला

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि बाजार पिछले एक माह से व्यापक दायरे में हैं। यह स्थिति तबतक बनी रहेगी जबतक की किसी एक दिशा में स्पष्ट संकेत उभरकर सामने नहीं आता। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,465.79 अंक या 2.62 प्रतिशत नीचे आया। सैमको सिक्योरिटीज में इक्विटी शोध प्रमुख येशा शाह ने कहा कि वैश्विक स्तर पर फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर निर्णय और कच्चे तेल की कीमतों की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव रहेगा। घरेलू मोर्चे पर इस सप्ताह उपभोक्ता मूल्य सूचकांक और थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े महत्वपूर्ण रहेंगे।

प्रमुख खबरें

केरल को एकीकृत Port City बनाने की तैयारी, CM VD Satheesan ने पेश किया विकास का रोडमैप

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन