आईओआर में प्रभाव, सामूहिक प्रबंधन और स्थिरता समय की मांग : नौसेना प्रमुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2025

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने कहा है कि रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) इस समय “प्रभावों के संगम” का साक्षी बन रहा है, और ऐसे में सामूहिक प्रबंधन एवं स्थिरता की आवश्यकता समय की सबसे बड़ी मांग है।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सहयोग, साझेदारी और समन्वय को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। नौसेना प्रमुख 22 से 25 सितंबर तक श्रीलंका की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर थे।

नौसेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “प्रचुर संसाधन, फलते-फूलते व्यापार, विविध तटीय क्षेत्र, जटिल भूगोल, अनेक अवरोध बिंदु और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती संख्या वाले रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद महासागर क्षेत्र के बारे में बोलते हुए नौसेना प्रमुख ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यह क्षेत्र प्रभावों के संगम का साक्षी बन रहा है, और सामूहिक प्रबंधन एवं स्थिरता समय की मांग है।”

नौसेना प्रमुख ने प्रारंभिक चेतावनी और समन्वित प्रतिक्रिया में सुधार के लिए अंतर-संचालनीय प्रणालियों और समावेशी समुद्री क्षेत्र जागरूकता की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।

प्रमुख खबरें

Dandiya Night से पहले काली पड़ी Oxidised Jewellery चमकाने के आसान घरेलू नुस्खे

कीमतें 8% तक बढ़ने के बावजूद Consumer Appliances कंपनियों को त्योहारी बिक्री में डबल डिजिट ग्रोथ की आस

छात्र खुदकुशी रोकने को University परिसरों के ढांचे में वैश्विक स्तर पर हुए हैं बदलाव

Bahraich Court ने 1994 के तिहरे हत्याकांड में पांच मुजरिमों को सुनाई उम्रकैद की सजा