पत्रकार पर हमले को सूचना प्रसारण मंत्री ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, सोनिया गांधी पर टिप्पणी करने के लगे थे आरोप

By अभिनय आकाश | Apr 23, 2020

सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पत्रकार पर हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पत्रकार अर्नब गोस्वामी पर हमले की कोशिश की हम भर्त्सना करते हैं किसी भी पत्रकार पर हमला करना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है या निदंनीय है। ये लोकतंत्र का परिचायक नहीं है। पुलिस इस पर कार्रवाई कर रही है। स्टूडियो से घर जाते वक्त हुआ हमला

सोनिया पर की थी टिप्पणी

अर्नब गोस्वामी ने रिपब्लिक टीवी पर एक लाइव में मंगलवार को कथित रूप से सोनिया गांधी के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया था और कहा था कि वह पालघर की घटना को लेकर जानबूझकर चुप्पी साधे हुए हैं। कांग्रेस का कहना है कि टीवी पर जारी इस कार्यक्रम में श्रीमती गांधी के जन्म स्थान को लेकर भी गलत टिप्पणी की गयी। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने अर्नब गोस्वामी के खिलाफ की शिकायत, सोनिया गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने का लगाया आरोप

कांग्रेस ने दर्ज कराया मामला

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने कांग्रेस नेताओं की शिकायतों पर एक टीवी समाचार चैनल के संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ दो अलग- अलग मामले दर्ज किए। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह