इंफोसिस का स्टेटर में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2019

नयी दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने एबीएन एमरो बैंक की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई स्टेटर एनवी की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

कंपनी ने यह हिस्सेदारी करीब 989 करोड़ रुपये में खरीदने की मार्च में घोषणा की थी। शेष 25 प्रतिशत हिस्सेदारी एबीएन एमरो के पास रहेगी। इंफोसिस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इस भागीदारी से कर्ज देने वाली सेवा की मूल्य श्रृंखला में प्रौद्योगिकी एवं कारोबार प्रक्रिया प्रबंधन प्रदाता के तौर पर इंफोसिस की स्थिति मजबूत होगी। 

इसे भी पढ़ें: विप्रो कर्मचारियों के खातों हैक होने की जांच जारी, फॉरेंसिक टीम का बड़ा खुलासा

इससे अनुभव और परिचालन दक्षता बेहतर होगी। कंपनी ने कहा कि इस सौदे से उसे उपभोक्ताओं को डिजिटल बदलाव के अगले दौर में ले जाने में मदद करने की रणनीति विस्तृत करने में मदद मिलेगी।

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच