संबल योजना में तेंदूपत्ता संग्राहकों के पंजीयन के निर्देश जारी

By दिनेश शुक्ल | Jun 08, 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हाल ही में की गई घोषणा को अमल में लाने के लिए तेन्दूपत्ता संग्राहकों का संबल योजना में पंजीयन प्रारंभ हो गया है। इस संबंध में श्रम विभाग द्वारा समस्त संभागायुक्त, जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और वन मण्डल अधिकारियों को निर्देश जारी किये गये है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में अंतर्राज्यीय बस सेवा का संचालन 15 जून तक रहेगा स्थगित

 इसमें नवीन पंजीयन के लिए ई-केवायसी (आधार अभिप्रमाणन) की बाध्यता सभी तेन्दूपत्ता संग्राहक श्रमिक के पंजीयन के लिये शिथिल की गई है। प्रदेश में मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना के अन्तर्गत पंजीयन प्राधिकारी तेन्दूपत्ता संग्रहण के कार्य में संलग्न ऐसे समस्त पात्र असंगठित श्रमिकों के पंजीयन हेतु पात्रता बावत समस्त तथ्यों का सत्यापन करते हुए पंजीयन की कार्यवाही की जाएगी।

प्रमुख खबरें

US Navy ने Saildrone पर कब्जा करने की कोशिश कर रही Iran की दो नावें नष्ट कीं

India-New Zealand FTA | न्यूज़ीलैंड की संसद ने भारत के साथ ट्रेड डील बिल पास किया, 95% एक्सपोर्ट पर टैरिफ में छूट मिलेगी

London में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की झलक पाने उमड़े सैकड़ों प्रशंसक, सुरक्षा कारणों से आखिरी वक्त पर कार्यक्रम रद्द

Israel को 2,000 पाउंड वाले 40,000 बम बेचने की तैयारी में Donald Trump प्रशासन