वायु गुणवत्ता में गिरावट के चलते दिल्ली-एनसीआर के अधिकारियों को स्थिति में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2021

नयी दिल्ली| बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) की उप-समिति ने बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर के अधिकारियों को डीजल जेनरेटरों के उपयोग को रोकने और बस तथा मेट्रो सेवाओं की आवृत्ति बढ़ाने के अलावा पानी का छिड़काव समेत अन्य कदम उठाने के निर्देश दिये।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली विश्वविद्यालय को ‘क्लेरीवेट इंडिया रिसर्च एक्सीलेंस साइटेशन’ पुरस्कार दिया गया

इसके मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता का स्तर शुक्रवार तक बहुत खराब श्रेणी में खिसकने की संभावना है। बृहस्पतिवार को पिछले 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दिल्ली में 268, फरीदाबाद में 274, गाजियाबाद में 290, ग्रेटर नोएडा में 275, गुरुग्राम में 182 और नोएडा में 267 दर्ज किया गया।

उप-समिति की समीक्षा बैठक के दौरान भारत मौसम विज्ञान विभाग के डॉ वी. के. सोनी ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाएं एक नवंबर की सुबह तक जारी रहेंगी और वायु गुणवत्ता को बहुत खराब श्रेणी में धकेल सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में लिंगानुपात 2020 में 920 से बढ़कर 933 हुआ : सिसोदिया

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा