By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2017
बोगोटा। कोलंबिया के सबसे बड़े विद्रोही समूह ने एक ऐतिहासिक शांति समझौते के तहत संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षकों को 140 से अधिक हथियार सौंप दिए हैं। समझौते के तहत रेवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज ऑफ कोलंबिया ने अपने शस्त्रागार के 30 प्रतिशत हथियार एक मार्च तक सौंपने को लेकर सहमति जताई थी। जिन 26 ग्रामीण शिविरों में करीब 7000 विद्रोही अब एकत्र हुए हैं, उनकी स्थापना में देरी का मतलब है कि हथियारों को रखने के लिए बनाए गए सभी कन्टेनर तैयार नहीं थे। इसके बजाए विद्रोहियों ने अपने हथियारों का पंजीकरण कराना आरंभ कर दिया जबकि प्राधिकारियों ने हथियारों के लिए शस्त्रागार की एक सूची तैयार की।