रामपुर में दिखेगी दिलचस्प चुनावी जंग, नवाब परिवार और आजम खान के बीच पुरानी आदावत, बीजेपी को सपा विरोधी मतों पर आस

By अभिनय आकाश | Feb 02, 2022

रामपुर में दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है। रामपुर मुस्लिम बहुल और यूपी का हाईप्रोफाइल सीट माना जाता है। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और बड़े मुस्लिम चेहरे आजम खान की वजह से भी चर्चा में है। वैसे तो 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद इस सीट पर आजम खान ने अपनी पत्नी को लड़ाकर विधानसभा पहुंचाया था। लेकिन एक बार फिर से वो इस बार के विधानसभा चुनाव में रामपुर सीट से मैदान में हैं। जबकि उनके मुकाबले में नवाब काजिस खां उर्फ नावेज अली को कांग्रेस पार्टी ने खड़ा किया है। बीजेपी की तरफ से आजम के धुर विरोधी आकाश सक्सेना मैदान में हैं। बता दें कि पहली बार चुनाव लड़ रहे आकाश ही वो शख्स हैं जिन्होंने आजम खान के परिवार पर मुकदमें दर्ज करवाए हैं। बसपा ने इस सीट से सदाकत हुसैन को प्रत्याशी बनाया है। 

रामपुर में सपा सांसद और सीतापुर जेल में बंद आजम खां और नवाब खानदान यानी नूर महल के बीच सियासी अदावत लंबे वक्त से है। नवाब खानदान से मिक्की मियां और बेगम नूर बानो सांसद रहै हैं, उनके बेटे नवाब काजिम अली उर्फ नवेद मियां विधायक और मंत्री रहे हैं। इसी के साथ आजम खान अपने परिवार से खुद सांसद, 9 बार रामपुर से विधायक, कई बार मंत्री रहे।  

इसे भी पढ़ें: स्वामी प्रसाद मौर्य को पडरौना से नहीं मिला टिकट, सपा ने इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा

रामपुर का समीकरण

मुस्लिम बहुल इलाका होने की वजह से विधानसभा सीट पर मुस्लिम मतदाताओं का खासा प्रभाव है। इस सीट पर हिन्दू मतदाताओं की संख्या काफी कम है। हालांकि परिसीमन में बदलाव होने के बाद हिन्दू मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। 

2017 विधानसभा का परिणाम

 उम्मीदवार पार्टी वोट वोट%
 आजम खान सपा 102100 47.47%
 शिव बहादुर सक्सेना भाजपा 55258 25.69%
 डॉ तनवीर अहमद खान बसपा 54248 25.22%

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Shrikant Purohit को मिला प्रमोशन, कर्नल से बने ब्रिगेडियर, साजिशकर्ताओं को लगा बड़ा झटका

Ravindra Kaushik Birth Anniversary: जानें RAW के जासूस रवींद्र कौशिक की कहानी, जिसे Pakistan में मिला था मेजर का पद

भारत-अमेरिका ऊर्जा और रक्षा साझेदारी में नया अध्याय: विदेश सचिव विक्रम मिसरी की सफल वाशिंगटन यात्रा

महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती: पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- समानता और न्याय के अग्रदूत थे फुले