आज करें दंडासन, मीठे में खाएं टेस्टी−टेस्टी मैंगो रबड़ी और घर पर ही बनाएं फेस मास्क

By मिताली जैन | May 25, 2020

जब व्यायाम की बात होती है तो अक्सर ऐसी एक्सरसाइज की बात की जाती है, जो आपकी बॉडी की डिफरेंट प्रॉब्लम्स को साल्व करने में मदद कर सके। इसके लिए आप व्यायाम के साथ−साथ अन्य कई योगासनों का भी सहारा ले सकते हैं। ऐसा ही एक योगासन है दंडासन। अगर आपको वर्क फ्रॉम होम करते हुए कंधे और छाती में दर्द होने लगा है तो ऐसे में आप इस योगासन का अभ्यास करें। इतना ही नहीं, यह आसन आपकी रीढ़ की हड्डी में लचीलापन बढ़ाने और मांसपेशियों को भी मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा, अगर आप घर में रहते हुए कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं तो ऐसे में मैंगो रबड़ी बनाकर खा सकते हैं। वहीं अपने खाली समय में आप फेस मास्क बना सकते हैं। इन दिनों जिस तरह कोरोना का कहर बढ़ रहा है, उसके कारण घर से बाहर निकलते हुए मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है। वैसे तो आपको मार्केट में भी मास्क मिल जाएगा, लेकिन आप घर पर भी पुराने कपड़े की मदद से इसे आसानी से बना सकते हैं। इतना ही नहीं, आप कुछ मास्क बनाकर जरूरतमंदों को भी दे सकते हैं ताकि वे भी संक्रमण से अपना बचाव कर सकें। तो चलिए शुरू करते हैं−

यूं करें दंडासन

दंडासन का अभ्यास आपकी रीढ़ की हड्डी, मांसपेशियों, कंधे व छाती के लिए लाभदायक माना जाता है। इसके अलावा, यह आपके मस्तिष्क को शांत करता है। इस आसन को कई तरह से किया जाता है। आज हम आपका चतुरंग दंडासन की विधि के बारे में बता रहे हैं। इसके लिए सबसे पहले लिए पहले पेट के बल लेट जाएं। अपने दोनों पैरों को मिलाकर व तानकर रखें। इसके बाद अपने दोनों हाथों के बीच थोड़ी दूरी रखते हुए छाती के बिल्कुल सीध में हाथ को कोहनियों से मोड़कर रखें। 

अब पूरे शरीर को तानते हुए धीरे−धीरे सांस अन्दर खींचे और पंजों पर शरीर का भार देते हुए दोनों हाथों के सहारे शरीर को तब तक ऊपर उठाएं जब तक दोनों हाथ बिल्कुल सीधा न हो जाएं। फिर सांस छोड़ते हुए धीरे−धीरे शरीर को नीचे फर्श से थोड़ा ऊपर रखें और पुनरू श्वास लेकर शरीर को ऊपर ले जाएं। इस प्रकार से श्वास लेकर ऊपर और श्वास छोड़ते हुए नीचे आते हुए इस क्रिया को कई बार करें। इस आसन के अंत में सांस को छोड़कर आराम करें।

इसे भी पढ़ें: आज करें जुम्बा, नाश्ते में खाएं दाल पालक ढोकला और फटी−पुरानी जीन्स से बनाएं यह आइटम

बनाएं टेस्टी मैंगो रबड़ी

रबड़ी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है और अब जब मौसम आम का है तो क्यों ना मैंगो रबड़ी बनाई जाए। आम की मदद से बनने वाली रबड़ी का टेस्ट काफी अच्छा होता है। तो चलिए शुरू करते हैं इसे बनाना−

 

सामग्री−

एक कप आम के टुकड़े

एक कप आम के छोटे टुकड़े

एक कप काजू

चार ब्रेड की स्लाइस

तीन बड़े चम्मच चीनी

तीन चौथाई कप दूध

एक टेबलस्पून बादाम और पिस्ता गार्निशिंग के लिए

विधि−

मैंगो रबड़ी बनाने के लिए ग्राइंडर जार में काजू, ब्रेड स्लाइस, चीनी और थोड़ा दूध डालें और सभी चीजों को पीस लें। अब जार में एक बार फिर से थोड़ा दूध और आम के टुकड़ों को डालकर पीस लें। इस मिश्रण को एक कटोरे में निकालें और छोटे कटे हुए आम के टुकड़े डालें। कटा हुआ बादाम और पिस्ता के साथ गार्निश करें।

इसे भी पढ़ें: आज करें बर्पी एक्सरसाइज, नाश्ते में खाएं आटा उत्पम और छोटी सी टिप्स से सजाएं घर

घर पर इस तरह बनाएं फेस मास्क

कोरोना महामारी ने इस समय पूरे विश्व को अपनी जद में लिया है और सोशल डिस्टेसिंग के जरिए ही इससे बचाव संभव है। साथ ही फेस मास्क के जरिए भी इसके संक्रमण से बचा जा सकता है, इसलिए हर किसी के लिए फेस मास्क लगाना अब अनिवार्य हो गया है। अगर आप भी खाली वक्त का सदुपयोग करना चाहते हैं तो घर पर ही फेस मास्क बनाएं। इसे बनाना बेहद आसान है। इस तरह आप पुराने कपड़ों की मदद से फेस मास्क बनाकर ना सिर्फ खुद इस्तेमाल कर सकते हैं, बल्कि दूसरों की भी मदद कर सकते हैं। फेस मास्क बनाने के लिए पहले आप एक कपड़ा लेकर उसे फोल्ड करें और उसकी चौड़ाई 8 इंच व लम्बाई 7 इंच में काट लें। इस तरह आपको कपड़े के दो बराबर पीसेस मिलेंगे। अब आप एक सीधा व एक उल्टा करके एक के उपर एक रखें और 8 इंच की चौड़ाई वाले हिस्से को दोनों साइड से सिलाई कर दें। अब इसे सीधा कर लें और प्रेस कर लें। इसके बाद बारी आती है मास्क में प्लीट्स लगाने की। 

इसके लिए आप एक साइड पर थोड़ी−थोड़ी दूरी पर निशान लगाएं और फिर उसे मोड़ते हुए सिलते जाएं। ठीक इसी तरह, दूसरी साइड पर भी प्लीट्स डालें। अब इसे एक बार फिर से प्रेस कर लें। इसके बाद आप दो छोटे−छोटे कपड़े के टुकड़ें लें और उसे मास्क के दोनों साइड पर किनारों से सिलें। इसके बाद आप उस कपड़े को फोल्ड करके एक बार फिर से सिलाई करें। इससे मास्क में एक जगह बन जाएगी, जिसमें आप इलास्टिक डाल पाएंगे। अब आप सात−आठ इंच का इलास्टिक काट लें। ध्यान दें कि दोनों साइड आप बराबर साइज का इलास्टिक डालें। इसके लिए आप सुई की मदद से मास्क में इलास्टिक डालें और फिर उसके कोनों में सिलाई मशीन की मदद से जोड़ लगा दें। अब जोड़ वाले हिस्से को मास्क के अंदर की तरफ ले जाएं ताकि मास्क पहनते हुए वह आपको कान के पीछे चुभे नहीं। दोनों साइड से आप इसी तरह स्टिचंगि करें। आपका मास्क बनकर तैयार है। इस तरह आप बचे हुए कपड़े से घर में ही कई सारे मास्क बनाकर तैयार कर सकते हैं।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Petrol-Diesel पर Fake News Alert: सरकार ने दी चेतावनी, अफवाह फैलाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

HDFC Bank के पूर्व चेयरमैन के एक पत्र से हिला बाजार, Investors की चिंता के बीच SEBI Probe शुरू

Harry Maguire का बड़ा बयान, बोले- Coach Amorim नहीं, Manchester United के खिलाड़ी थे जिम्मेदार

World Cup से बाहर होंगे Neymar? ब्राजील के कोच Carlo Ancelotti ने चयन पर स्थिति साफ की