करोड़ों के लोन का लालच देकर इंटीरियर डेकोरेटर को लूटा, ठाणे में 97 लाख की धोखाधड़ी

By Renu Tiwari | Sep 23, 2025

कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कोष के जरिए व्यावसायिक ऋण दिलाने के बहाने एक इंटीरियर डेकोरेटर से 97.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपियों ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर इलाके में रहने वाले 45 वर्षीय पीड़ित को सीएसआर के तहत कोष से 2.75 करोड़ रुपये का व्यावसायिक ऋण दिलाने का वादा करके अपने जाल में फंसाया।

इसे भी पढ़ें: Indore Building Collapse | इंदौर में तीन मंजिला इमारत ढही, परिवार के 14 लोग दबे, 2 की मौत, 3 माह की बच्ची समेत 12 बचाए गए

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने इसमें से बाद में केवल 1.5 लाख रुपये ही वापस किए जबकि शेष 97.75 लाख रुपये कथित तौर पर बिना कोई ऋण स्वीकृत किए ही निकाल लिए गए। पीड़ित ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनकी तलाश जारी है।

प्रमुख खबरें

Harmanpreet Singh के दो गोल से भारत ने जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण

ICC World Cup 2027 की तैयारी: अगली ODI सीरीज से तय संयोजन के साथ खेलना चाहते हैं Shubman Gill

ठाकरे बंधुओं का एक मंच, Gyanesh Kumar के खिलाफ हुंकार; SIR पर भी उठाई आवाज

Sanju Samson बोले, अनुभवी India A टीम उतारने से Asian Games Final में Pakistan पर दबाव बना