सोशल मीडिया के जरिए ठगी करने वाले इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 12 को किया गिरफ्तार

By अंकित सिंह | Jan 16, 2021

सोशल मीडिया के अगर फायदे है तो उसके नुकसान भी है। अगर हम कहें कि सोशल मीडिया के जरिए ठगी करने का स्कोप भी बढ़ा है तो शायद आप सहमत भी होंगे। ऐसे कई मौके आए होंगे जब आपके सामने सोशल मीडिया के जरिए कोई लिंक आता होगा जिस पर क्लिक करके आपको यह कहा जाता होगा कि आप इसके जरिए पैसे कमा सकते हैं। आपने लालच में कई बार लिंग पर क्लिक किया होगा। लेकिन हो सकता है आप हर बार ठगी का शिकार ना हुए हो। पर सोशल मीडिया के जरिए लालच देकर ठगी करने वाले लोगों के एक इंटरनेशनल सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया गया है। सिंडिकेट अब तक 40000 से ज्यादा लोगों को लगभग करोड़ों रुपए का चूना लगा चुका है।

इसे भी पढ़ें: निधि राजदान ऑनलाइन धोखाधड़ी की हुईं शिकार, हार्वर्ड ने नहीं की थी नौकरी की पेशकश

आरोपी चीनी नागरिकों से 25 लाख रुपए की ठगी की रकम बरामद की गई है। साथ ही साथ चार करोड़ 75 लाख रुपए विभिन्न बैंक के अकाउंट से मिले है। बताया जा रहा है कि मुजलिम फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब, इंस्टाग्राम के जरिए सोशल मीडिया पर लोगों को पैसा कमाने का लालच देते थे। उपभोक्ताओं को एक यूआरएल भेजते थे जिसे वह क्लिक करने के लिए कहते थे। यह गैंग लोगों को अपने जाल में लगातार फंसा रहा था। हालांकि पुलिस को उम्मीद है कि इन लोगों की गिरफ्तारी के बाद कई और चीजों का भंडाफोड़ हो सकता है। फिलहाल इस मामले की छानबीन की जा रही है।

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित