कल्याण सिंह के नाम समर्पित होगी अयोध्या का एक चौराहा: आचार्य सत्येंद्र दास

By Satya Prakash | Aug 22, 2021

अयोध्या. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह देर रात्रि लखनऊ के हॉस्पिटल में अपनी अंतिम सांस ली जिसके बाद पूरे अयोध्या के संतों में शोक की लहर है। जहां सभी संत स्वर्गीय कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं तो वही राम मंदिर के लिए अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद रामलला के दरबार पहुंचे थे जिसकी फोटो तेजी से वायरल हो रही है और लोग फोटो पर श्रद्धा भाव से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

यह स्मरणीय पल था जब अपनी सभी मोह माया को त्याग कर रामलला के दरबार में पहुंचे थे। आज राम मंदिर का निर्माण हो रहा है इसमें कल्याण सिंह की अहम भूमिका रही है। इसलिए केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि अयोध्या में बनने वाला एक चौराहा स्वर्गीय कल्याण सिंह के नाम समर्पित किया जाए और उनकी प्रतिमा भी लगे।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: लॉन बॉल्स में Navneet Singh और Dinesh Kumar ने दर्ज की चौथी जीत

Commonwealth Boxing: जादूमणि, अरुंधति और जैस्मीन समेत 6 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

Commonwealth Games में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जूडो में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

CJI Surya Kant ने Jaipur में कहा: ऑनलाइन मध्यस्थता पूरी तरह AI के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती