'मीडिया विमर्श' के 'कन्नड मीडिया विशेषांक' का लोकार्पण, मधुसूदन साईं ने कहा- कन्नड और हिंदी साहित्य में हैं एकता के सूत्र

By प्रेस विज्ञप्ति | Jul 15, 2022

बेंगलुरु। जनसंचार के सरोकारों पर केंद्रित देश की प्रतिष्ठित पत्रिका 'मीडिया विमर्श' के 'कन्नड मीडिया विशेषांक' का लोकार्पण बेंगलुरू में श्री सत्य साईं यूनिवर्सिटी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस के चांसलर श्री मधुसूदन साईं ने किया। इस अवसर पर पत्रिका के सलाहकार संपादक एवं भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) संजय द्विवेदी एवं डॉ. राकेश उपाध्याय भी उपस्थित थे। पत्रिका का लोकार्पण करते हुए श्री मधुसूदन साईं ने कहा इस विशेषांक में कन्नड मीडिया और संस्कृति के कई आयामों की जानकारी मिलती है। कन्नड और हिंदी भाषा में एकता के कई सूत्र हैं। 

इसे भी पढ़ें: पोस्ट ट्रूथ के समय में जरूरी ​है मीडिया लिटरेसी: DAVV में बोले प्रो. संजय ​द्विवेदी

'मीडिया विमर्श' का कन्नड मीडिया विशेषांक इस दिशा में एक और प्रयास है। कन्नड मीडिया के इतिहास, विकास, पत्रकारिता और सिनेमा के मूल्यांकन एवं विश्लेषण के माध्यम से भारतीय भाषाओं में अंतर-संवाद की यह परंपरा सार्थक होगी।  'मीडिया विमर्श' के 'कन्नड मीडिया विशेषांक' में कन्नड पत्रकारिता का इतिहास, कन्नड सिनेमा, टीवी, रेडियो, वेब आदि कन्नड मीडिया के विभिन्न आयामों पर केंद्रित आलेखों का प्रकाशन हुआ है। इस विशेषांक में कुल 27 आलेखों में से 21 हिंदी में और 6 अंग्रेजी में हैं। आलेख कर्नाटक के कई विद्वानों ने लिखे हैं। विशेषांक के अतिथि संपादक डॉ. सी. जय शंकर बाबु हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने Cyber Fraud के आरोपी को दबोचा, फर्जी पेमेंट दिखाकर ठगे 30 लाख रुपये

Bihar में Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान: 3 नई योजनाओं से महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी, सशक्त होगा बिहार

Gandak नदी का जलस्तर बढ़ा, Bihar में बाढ़ का खतरा; CS ने की आपात बैठक

Samajwadi Party ने किया Stree Samman Samriddhi Yojana का एलान, 2027 में लागू करने का वादा