निवेश करने वाली कंपनियां स्थानीय युवाओं के कौशल विकास भी ध्यान देंः आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2023

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने राज्यमें निवेश करने वाली कंपनियों से अपनी इकाइयों के संचालन के साथ स्थानीय युवाओं के लिए कौशल विकास केंद्र की भी शुरुआत करने की रविवार को अपील की। मुख्यमंत्री ने हरदोई के संडीला में स्थित बर्जर पेंट्स की सबसे बड़ी विनिर्माण इकाई का ऑनलाइन उद्घाटन करने के बाद कहा कि इस तरह की इकाइयां न सिर्फ अपना विस्तार करेंगी बल्कि स्थानीय युवाओं के कौशल विकास के बेहतरीन कार्यक्रम को भी आगे बढ़ाने का काम करेंगी। योगी आदित्यनाथ ने कहा, आज समय आ गया है कि हम स्थानीय संस्थानों को भी उद्योग के साथ जोड़कर आने वाले समय के लिए श्रमशक्ति की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपनी इकाई को कौशल विकास के साथ जोड़ें।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साधा PM Modi पर निशाना, कहा गिरफ्तार....

मुख्यमंत्री ने कहा, कोविड-19 महामारी की चुनौतियों के बीच करीब 1,000 करोड़ रुपये के निवेश से बर्जर पेंट्स की यह इकाई तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि फरवरी में संपन्न वैश्विक निवेशक सम्मेलन में करीब 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिलने से उत्तर प्रदेश एक आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं सभी निवेशकों को विश्वास दिलाता हूं कि राज्य सरकार उनके निवेश की सुरक्षा की पूरी गारंटी देती है। सरकार न केवल सुरक्षित बल्कि लाभदायक निवेश के जरिये आपके कारोबार के विकास में योगदान देगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police Traffic Advisory: BRICS सम्मेलन और क्रिकेट मैच को लेकर पाबंदियां

Gonda में बर्तन कारोबारी विनोद साहनी हत्याकांड का चौथा आरोपी Varun Singh गिरफ्तार

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे