लगातार घाटे में चल रही है टाटा समूह की ये कंपनी पर निवेशक हो रहे हैं मालामाल, जानें क्या है इसकी वजह

By टीम प्रभासाक्षी | Feb 09, 2022

टाटा टेलीसर्विसेज की सब्सिडियरी कंपनी टीटीएमएल के शेयर के भाव में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस बढ़ोतरी का मुनाफा भी निवेशकों को खूब हो रहा है। टीटीएमएल के शेयरों में पिछले 6 सत्रों से अपर सर्किट लग रहा है। आपको बता दें दिसंबर 2021 को समाप्त तीसरी तिमाही में कंपनी को 302 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ है, इसके बावजूद इसके शेयरों में अपर सर्किट लग रहा है। 1 साल पहले की तिमाही में इसे 298 करोड़ का घाटा हुआ था। इससे पहले 20 दिन से इस कंपनी को खरीदार नहीं मिल रहे थे। इस कंपनी के शेयरों का भाव 290.15 रुपए से लुढ़क कर 141.75 पर आ गया था। लेकिन अब एक बार फिर यह स्टॉक उड़ान भरने लगा है और 180.80 रुपये पर पहुंच गया है।

फिर बढ़ने लगा शेयर का भाव

पिछले मंगलवार को टाटा टेलीसर्विसेज लिमिटेड ने समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) बताए से संबंधित ब्याज को इक्विटी में बदलने की योजना को रद्द कर दिया है। टाटा टेलीसर्विसेज ने बीते दिनों सरकार को चुकाए जाने वाले 850 करोड़ रुपये के बकाया ब्याज को इक्विटी में बदलने का निर्णय किया था, जो कंपनी में 9.5% हिस्सेदारी के बराबर है। इसी योजना को रद्द करने के फैसले के बाद टीटीएमएल में रोज अप्पर सर्किट लग रहा है।

पिछले दिनों टाटा टेलीसर्विसेज ने बाजार को सूचित किया था कि उसके आकलन के अनुसार ब्याज का शुद्ध रूप से मौजूदा मूल्य (एनपीवी) लगभग 850 करोड़ रुपये है। यह अनुमान दूरसंचार विभाग की पुष्टि पर निर्भर है। ब्याज को शेयर में बदलने से कंपनी में सरकार की 9.5% हिस्सेदारी होगी। दूरसंचार विभाग की ओर से प्रदान की गई गणना पद्धति के मुताबिक, 14 अगस्त 2021 की प्रसांगिक तारीख पर कंपनी के शेयर का औसत मूल्य करीब 41.50 रुपये प्रति इक्विटी बैठता है। इसके बाद से ही इस स्टॉक में बिकवाली का दौर शुरू हो गया था।

आपको बता दें टीटीएमएल टाटा सर्विसेज की सब्सिडियरी कंपनी है। यह कंपनी अपने सेगमेंट में मार्केट लीडर है। कंपनी वॉइस डाटा सर्विसेज प्रदान करती है। कंपनी के ग्राहकों की फेहरिस्त में कई बड़े नाम हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार बीते महीने कंपनी ने स्मार्ट इंटरनेट बेस्ड सेवा को कंपनियों के लिए शुरू किया है। इसमें कंपनियों को फास्ट इंटरनेट के साथ क्लाउड बेस्ड सिक्योरिटी सेवाएं और ऑप्टोमाइज्ड कंट्रोल मिल रहा है। इसमें हर तरह के साइबर फ्रॉड से सुरक्षा का इंतजाम इनबिल्ट किया गया है, साथ में फास्ट इंटरनेट की सुविधा प्रदान की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Punjab Stubble Burning | पंजाब में पराली जलाने के बढ़ते मामलों पर CAQM सख्त, 12 जिलों के DC और SSP के साथ समीक्षा बैठक

उत्तराखंड में Land Monetisation पर विवाद, सरकार ने कहा चुनिंदा भूखंडों से बढ़ेगा राजस्व

PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा