शेयर बाजार की गिरावट से निवेशकों ने दो दिन में गंवाये 3.79 लाख करोड़ रुपये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2019

नयी दिल्ली। बीएसई का सेंसेक्स लगातार दो दिन में 879 अंक टूटा है। इसके कारण निवेशकों की 3.79 लाख करोड़ रुपये से अधिक की शेयर पूंजी का नुकसान हुआ है। पिछले दो दिन में बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,79,047.89 करोड़ रुपये कम होकर 1,45,34,758.53 करोड़ रुपये रह गई।

सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स और हीरो मोटोकॉर्प सर्वाधिक गिरावट में रहने वाली कंपनियां रहीं।

इसे भी पढ़ें: शेयर बाजार में आई बढ़त, सेंसेक्स, निफ्टी में लगातार चौथे दिन उछाल

बीएसई में सूचीगद्ध कुल कंपनियों में 1877 कंपनियों में गिरावट देखने को मिली। इनके अलावा 664 कंपनियों के शेयर मजबूत हुए जबकि 130 कंपनियों के शेयर अपरिवर्तित रहे। बीएसई में इस दौरान 500 से अधिक कंपनियों के शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर पर आ गये।

प्रमुख खबरें

SIR पर Election Commission के कदम नाकाफी, Congress ने उठाए सवाल

NSE प्रमुख Ashish Chauhan बोले नए UPI Merchant Tax पर सरकार से नहीं हुई कोई बातचीत

Congress 29 सितंबर को Delhi में करेगी Dalit Adivasi Swabhiman Baithak

पारिवारिक मामलों में अदालती फैसले थोपे हुए लगते हैं: Supreme Court जस्टिस NV Anjaria