ओलंपिक में क्रिकेट की एंट्री को लेकर बड़ी खबर, IOC लॉस एंजलिस 2028 में शामिल करने पर करेगी विचार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2022

लुसाने। क्रिकेट की ओलंपिक खेलों में बहुप्रतीक्षित वापसी की संभावना बढ़ गई है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने इसे अमेरिका के लॉस एंजलिस मे 2028 में होने वाले ओलंपिक में शामिल करने के लिए नौ अन्य खेलों के साथ समीक्षा खेलों में रखा है। क्रिकेट को केवल एक बार ओलंपिक खेलों में जगह मिली है। पेरिस में1900 में खेले गए खेलों में क्रिकेट शामिल था। तब इसमें केवल ब्रिटेन और मेजबान फ्रांस ने हिस्सा लिया था।

इसे भी पढ़ें: CWG 2022: तेजस्विन शंकर ने पुरूषों की ऊंची कूद में कांस्य पदक जीता

आईओसी के अनुसार किसी खेल को ओलंपिक में शामिल करने के लिए उसे कुछ मानदंडों पर खरा उतरना चाहिए। इसमें लागत और जटिलता कम होना, सुरक्षा और स्वास्थ्य के साथ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की उपलब्धता वाले खेलों को पहले शामिल करना, वैश्विक अपील, मेजबान देश का हित, लैंगिक समानता, युवा प्रासंगिकता, दीर्घकालिक स्थिरता आदि शामिल हैं। क्रिकेट को अभी वर्तमान राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया गया है लेकिन इसमें केवल महिला क्रिकेटर हिस्सा ले रहे हैं। इसमें आठ देश टी20 प्रारूप में खेल रहे हैं। लेकिन ओलंपिक खेलों में शामिल खेल में महिला और पुरुष दोनों का होना जरूरी है। आईसीसी के सीईओ ज्योफ एलार्डिस ने कहा कि बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में जिस तरह से क्रिकेट विशेष आकर्षण बना हुआ है उससे वह खुश हैं। एलार्डिस ने कहा, ‘‘हमने राष्ट्रमंडल खेलों में देखा है किस तरह से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों के सामने खेलने का लुत्फ उठा रहे हैं और मुझे विश्वास है कि टीवी पर भी बहुत सारे दर्शक इसे देख रहे होंगे।

प्रमुख खबरें

Riyadh के King Khalid Airport पर मिसाइल दागकर 12 लोगों की हत्या, 300 से ज्यादा घायल

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस