भारत और चीन में एक साथ ही होने वाला है iPhone 15 का उत्पादन? यहां जानें पूरी डिटेल

By अभिनय आकाश | Sep 02, 2022

7 सितंबर को होने वाले फार आउट इवेंट में एप्पल के चार नए आईफोन मॉडल पेश करने की उम्मीद है। विश्लेषकों के मुताबिक इस साल की प्रीमियम ऐप्पल आईफोन सीरीज़ के मॉडल ऐप्पल आईफोन 14, ऐप्पल आईफोन 14 मैक्स, ऐप्पल आईफोन 14 प्रो और ऐप्पल आईफोन प्रो मैक्स होंगे। तकनीकी विशेषज्ञ और ऐप्पल समाचार के विश्वसनीय स्रोत मिंग-ची कू ने अब भविष्यवाणी की है कि 2023 में आईफोन 15 का उत्पादन चीन और भारत में एक साथ किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: महागठबंधन के विधायकों ने खूंटी में जमाया डेरा, सभी के मोबाइल फोन बंद, सरकार बचाने की चिंता के साथ रिजॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू

इससे पहले ट्विटर पर कू ने ट्वीट किया, "इस साल भारत में आईफोन 14 का बड़े पैमाने पर उत्पादन कार्यक्रम अभी भी चीन से लगभग छह सप्ताह पीछे है, लेकिन अंतर में काफी सुधार हुआ है। इसलिए, यह उम्मीद करना उचित है कि भारत और चीन अगले साल एक ही समय में नए आईफोन 15 का उत्पादन करने में सक्षम होंगे।" बता दें कि आईफोन का निर्माण कोई नई बात नहीं है, और जैसा कि हमने पहले देखा है। ऐप्पल 7 सितंबर को अपने फॉल आउट इवेंट के दौरान आईफोन 14 सीरीज़ को नए ऐप्पल वॉच के साथ लॉन्च करने के लिए तैयार है।

प्रमुख खबरें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi