IPL 2022। गुजरात ने आंद्रे के तूफान को रोका, कोलकाता के खिलाफ 8 रन से दर्ज की जीत

By अनुराग गुप्ता | Apr 23, 2022

मुंबई। गुजरात टाइटंस ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 35वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 8 रन से जीत दर्ज की। इस दौरान अल्जारी जोसेफ ने आखिरी ओवर में आंद्रे रसेल को आउट करके कोलकाता से मैच छीन लिया। आखिरी ओवर में कोलकाता को 18 रन की जरूरत थी। ऐसे में आंद्रे रसेल ने पहली गेंद में छक्का जड़कर अल्जारी जोसेफ के ऊपर दबाव बना दिया था। हालांकि दूसरी गेंद में आंद्रे रसेल बाउंसर गेंद पर लॉकी फर्ग्यूसन को कैच थमा बैठे। 

हार्दिक ने खेली अर्धशतकीय पारी

कप्तान हार्दिक पंड्या ने कोलकात के सभी गेंदबाजों की बराबर पिटाई की। हालांकि टिम साउदी की गेंद पर रिंकू सिंह को कैच थमा बैठे। हार्दिक पांड्या ने 49 गेंद में 67 रन की पारी खेली। जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल हैं। हार्दिक पांड्या के अलावा गुजरात का कोई भी खिलाड़ी कुछ खास योगदान नहीं दे पाया। 

इसे भी पढ़ें: हार का सिलसिला तोड़ने और लखनऊ के समीकरण बिगाड़ने उतरेगा मुंबई 

आंद्रे रसेल का मैजिकल ओवर

आंद्रे रसेल ने 20वें ओवर में मैजिकल गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने महज 5 रन देकर 4 विकेट झटके। जिसमें राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, यश दयाल, लॉकी फर्ग्यूसन का विकेट शामिल है। इसके अलावा कोलकाता की तरफ से टिम साउदी ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा शिवम मावी और उमेश यादव ने भी एक-एक विकेट चटकाया।

प्रमुख खबरें

Odisha के गिडिपाबली में भूस्खलन के बाद रोका गया बचाव अभियान, 10 लोग अब भी लापता

ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...ट्रंप की पार्टी को मिडटर्म इलेक्शन में मिली शिकस्त पर CJP ने लिए मजे

Khunti में तीन नाबालिगों से दुष्कर्म के आरोप में तीन रिश्तेदार गिरफ्तार, BNS और POCSO के तहत केस

Nakhrewaalii Film Review: अच्छे इरादों वाली कॉमेडी-ऑफ-एरर्स, जो घिसे-पिटे फॉर्मूलों में उलझ कर रह गई