IPL 2022। RCB की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार, गुजरात को 8 विकेट से हराया

By अनुराग गुप्ता | May 19, 2022

मुंबई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 67वे मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ ही बेंगलोर के प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें बरकरार हैं। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ऐसे में गुजरात ने 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। बेंगलोर की तरफ से जोस हेजलवुड ने 4 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट झटके। जिसमें शुभमन गिल और राहुल तेवतिया का विकेट शामिल है। इसके अतिरिक्त ग्लेन मैक्सवेल और हसरंगा ने एक-एक विकेट हासिल किया। 

इसे भी पढ़ें: फिटनेस को लेकर रवि शास्त्री की इस गेंदबाज के साथ होती थी बहस, बोले- खिलाड़ी ने गंवा दिए 50 टेस्ट विकेट ! 

पांड्या ने खेली कप्तानी पारी

शुरुआती झटके लगने के बाद हार्दिक पांड्या ने टीम को संभाला। ऐसे में हार्दिक पांड्या ने 47 गेंद में 131 के स्ट्राइक रेट से 62 रनों की नाबाद पारी खेली। जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल है। इसके अतिरिक्त डेविड मिलर और ऋधिमान साहा ने छोटी मगर किफायती पारी खेली। डेविड मिलर ने 25 गेंद में 34 रन बनाए। जबकि ऋधिमान साहा ने 22 गेंद में 31 रन बनाए।

कोहली ने जड़ा सीजन का अर्धशतक

विराट कोहली ने इस सीजन में दूसरा अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 54 गेंद में 135 के स्ट्राइट रेट से 73 रनों की पारी खेली। जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल है। इसके अतिरिक्त फॉफ डुप्लेसी ने 44 तो ग्लेन मैक्सवेल ने 40 रन बनाए। इस दौरान ग्लेन मैक्सवेल का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा शानदार रहा। 

 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana