IPL 2022। हैदराबाद ने RCB के खिलाफ दर्ज की आसान जीत, यानसेन और नटराजन ने झटके 3-3 विकेट

By अनुराग गुप्ता | Apr 23, 2022

मुंबई। सनराइजर्स हैदराबाद ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 36वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की। आपको बता दें कि हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ऐसे में हैदराबाद के गेंदबाजों ने बेंगलोर को रनों के लिए तरसा दिया और बेंगलोर महज 68 रन पर ऑलआउट हो गई। 

इसे भी पढ़ें: IPL 2022। गुजरात ने आंद्रे के तूफान को रोका, कोलकाता के खिलाफ 8 रन से दर्ज की जीत 

सस्ते में निपटी बेंगलोर

बेंगलोर की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल और प्रभूदेसाई को छोड़ दिया जाए तो बाकी का कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। इतना ही नहीं रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली इस सीजन में एक बार फिर से गोल्डन डक आउट हो गए। जबकि प्रभूदेसाई ने टीम के लिए सर्वाधिक 15 रन की पारी खेली। जिसमें एक चौका शामिल है और ग्लेन मैक्सवेल 2 चौके की मदद से महज 12 रन ही बना पाए। 

इसे भी पढ़ें: ऋषभ पंत की चौतरफा हो रही आलोचना, वाटसन ने दी सफाई, केन पीटरसन बोले- यह क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं 

हैदराबाद ने की धारदार गेंदबाजी

मार्को यानसेन ने पहले ही ओवर में बेंगलोर के दो महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर हैदराबाद का मनोबल बढ़ाया। जिसके बाद टी नटराजन ने भी इसी क्रम को आगे बढ़ाने का काम किया। मार्को यानसेन ने 25 रन देकर और टी नटराजन ने 10 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए। जबकि जगदीश सुचित को 2 विकेट से संतोष करना पड़ा। इसके अतिरिक्त भुवनेश्वर कुमार और उमरान मलिक को भी एक-एक सफलताएं मिली।

प्रमुख खबरें

Odisha के गिडिपाबली में भूस्खलन के बाद रोका गया बचाव अभियान, 10 लोग अब भी लापता

ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...ट्रंप की पार्टी को मिडटर्म इलेक्शन में मिली शिकस्त पर CJP ने लिए मजे

Khunti में तीन नाबालिगों से दुष्कर्म के आरोप में तीन रिश्तेदार गिरफ्तार, BNS और POCSO के तहत केस

Nakhrewaalii Film Review: अच्छे इरादों वाली कॉमेडी-ऑफ-एरर्स, जो घिसे-पिटे फॉर्मूलों में उलझ कर रह गई