IPL 2024: लगातार दूसरी हार के बाद रोहित शर्मा से बात करते दिखे आकाश अंबानी, हार्दिक पंड्या की कप्तानी को खतरा?

By Kusum | Mar 28, 2024

बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को बुरी तरह हरा दिया। हैदराबाद ने इस मैच में आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। मुंबई की टीम हार्दिक पंड्या की कप्तानी में खेल रही थी। टीम की हार के बाद उसकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई। मैच के बाद आकाश अंबानी, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से बातचीत करते नजर आए। रोहित और आकाश की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 


दरअसल, मुंबई इंडियंस ने इस सीजन के लिए बड़ा फैसला लिया था। उसने रोहित को कप्तानी से हटा दिया था। उनकी जगह पंड्या को ये जिम्मेदारी सौंपी। लेकिन हैदराबाद के खिलाफ पंड्या की कप्तानी बेहद खराब रही। उनकी कप्तानी पर कई पूर्व क्रिकेटर्स ने भी सवाल उठाए हैं। मैच के बाद आकाश और रोहित के बीच बातचीत हुई। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की गई है और अटकलें लगाए जा रही हैं कि रोहित को फिर से कप्तानी मिल सकती है। 


हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 277 रन बनाए। उसने आरसीबी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड आरसीबी के नाम दर्ज था। लेकिन अब हैदराबाद के नाम हो गया है। हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन ने नाबाद 80 रन बनाए। उन्होंने 34 गेंदों में 7 छक्के और 4 चौके लगाए। अभिषेक शर्मा ने 63 रन और ट्रेविस हेड ने 62 रनों की पारी खेली। 


मुंबई ने हैदराबाद के दिए लक्ष्य का पीछा करते हुए 246 रन बनाए। उसके लिए तिलक वर्मा ने 64 रनों की पारी खेली। अगर मुंबई के गेंदबाजों पर नजर डालें तो पीयूष चावला सबसे ज्यादा महंगे साबित हुए। उन्होंने 2 ओवरों में 34 रन देकर 1 विकेट लिया। शम्स मुलानी ने 2 ओवरों में 33 रन लुटाए। मफाका ने 4 ओवरों में 66 रन दिए।  


प्रमुख खबरें

शेरों की धरती...इथोपिया की संसद में पीएम मोदी का भाषण सुन हिल गए दुश्मन!

जब कॉम्प्रोमाइज नहीं किया, तो फिल्मों से निकाल दिया गया, Malti Chahar के खुलासे ने सबको किया हैरान

टाटा सिएरा ने आते ही बाजार में मचा दी धूम, 24 घंटे में हासिल की 70,000 से ज़्यादा बुकिंग्स

फेंका जहरीला पानी! इमरान के समर्थकों के साथ ये क्या हो रहा? Video हिला देगा