IPL 2024 SRH vs MI: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडिंयस ने जीता टॉस, यहां देखें दोनों की प्लेइंग 11

By Kusum | Mar 27, 2024

आईपीएल 2024 का 8वां मुकाबला बुधवार, 27 मार्च को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जा रहा है। वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेदंबाजी करने का फैसला किया है। इसके साथ मुंबई में एक बदलाव है। ल्युक की जगह मफाका को टीम में शामिल किया गया है। वहीं SRH ने दो बदलाव किए हैं। मार्को यानसेन की जगह ट्रेविस हेड आए हैं और नटराजन के स्थान पर जयदेव उनादकट को शामिल किया गया है। 


दोनों टीमें शुरुआती हार से उबरने के इरादे से मैदान पर उतरी है। सनराइजर्स को अपने शुरुआती मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से हार झेलनी पड़ी थी, जबकि मुंबई को गुजरात के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमें फिलहाल अंक तालिका में सातवें और आठवें स्थान पर हैं। वहीं इस मुकाबले में हार्दिक पंड्या पर सबकी नजरें रहने वाली हैं, क्योंकि फैंस उन्हें बतौर कप्तान पसंद नहीं कर रहे हैं। 


दोनों की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद- ट्रेविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद,  पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट। 


मुंबई इंडियंस- ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्जी, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, क्वेना मफाका। 

प्रमुख खबरें

Delhi में छाई घने कोहरे की चादर, वायु गुणवत्ता 384 रही

Arunachal Pradesh में पंचायत, नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी

Kochi में खून से लथपथ मिला सेवानिवृत्त शिक्षिका का शव, मामला दर्ज

Jharkhand: रामगढ़ जिले में एक महिला ने शराबी पति की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की