IPL 2026: Mumbai Indians को लगा दोहरा झटका, Quinton de Kock और राज बावा चोट के कारण हुए बाहर

By अंकित सिंह | May 19, 2026

मुंबई इंडियंस (एमआई) ने घोषणा की है कि क्विंटन डी कॉक और राज अंगद बावा चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मौजूदा सीजन से बाहर हो गए हैं। सोमवार को एक बयान में एमआई ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज राज अंगद बावा को 29 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ मैच से पहले बाएं हाथ की कलाई में टेंडन की चोट लग गई थी, जिसके कारण उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है।

मुंबई इंडियंस ने एक बयान में कहा कि राज अंगद बावा को पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच के दौरान दाहिने अंगूठे में लिगामेंट में चोट लग गई और वे बाकी सीजन में नहीं खेल पाएंगे। मुंबई इंडियंस ने कहा है कि डी कॉक और राज बावा अपने-अपने घरों में रिहैबिलिटेशन जारी रखेंगे। फ्रेंचाइजी की मेडिकल टीम उन्हें मैदान पर वापसी के लिए निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करेगी।

इसे भी पढ़ें: MS Dhoni का युग समाप्त? 'शरीर कमजोर है' बयान के साथ IPL Career पर लग सकता है विराम

मुंबई इंडियंस के बयान में कहा गया है कि क्विंटन और राज बावा दोनों अपने-अपने घरों में रिहैबिलिटेशन जारी रखेंगे। मुंबई इंडियंस की मेडिकल टीम उन्हें सहयोग और मार्गदर्शन देगी ताकि वे जल्द से जल्द मैदान पर वापसी कर सकें। आईपीएल 2026 में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। अब तक खेले गए 12 मैचों में से चार में जीत और आठ में हार मिली है।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

अब Sessions Court में होगी सुनवाई, Lucknow में शिवा शर्मा हत्या मामले में तीनों की जमानत खारिज

Bihar MLC Chunav: आठ सीटों पर मतदान संपन्न, शिक्षक क्षेत्रों में 74.55% वोट पड़े

DK Shivakumar बोले Congress ने लोकतंत्र दिया तभी PM Modi आज शीर्ष पद पर हैं

22 राज्यों के 5,000 से अधिक महिला पुरुष धावकों के जुटने की उम्मीद, चार लाख रुपये से अधिक की नक़द पुरस्कार राशि