14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू में छक्का लगाकर रचा इतिहास, इन दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

By Kusum | Apr 19, 2025

आईपीएल में अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए यादगार पल होता है। इस अनोखे क्लब में अब तक 10 बल्लेबाज शामिल हो चुके हैं और इस सूची में ताजा नाम है 14 वर्षीय साल के वैभव सूर्यवंशी का है जिन्होंने मौजूदा आईपीएल सीजन में ये कारनामा किया है। 

वैभव सूर्यवंशी जो राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हैं उन्होंने ने 19 अप्रैल 2025 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपनी पहली गेंद पर शार्दुल ठाकुर को छक्का जड़कर इतिहास रच दिया। मात्र 14 साल और 23 दिन की उम्र में ये उपलब्धि हासिल करने वाले वैभव न केवल इस सूची के 10वें बल्लेबाज बने बल्कि आईपीएल के सबसे युवा डेब्यूटेंट भी हैं। 

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू