अमेरिका के युद्धपोतों पर ईरान का बड़ा धमाका, चीन ने भेजे हथियार!

By अभिनय आकाश | Jan 30, 2026

भले ही ट्रंप ईरान को घुटनों पर लाने के लिए लगातार कोशिशें कर रहे हो लेकिन जिस तरह से ईरान खुली चुनौती देते हुए जंग की बड़ी तैयारी कर रहा है उससे साफ है कि वो किसी भी कीमत पर झुकने के मूड में नहीं है। अब ईरान ने अचानक ऐसा धमाका किया है कि जिसने पूरे अमेरिका में हड़कंप मचा दिया है। दरअसल खबर है कि ईरानी ड्रोन अमेरिका के यूएसएस अब्राहिम लिंकन के बिल्कुल नजदीक तक उड़ान भरकर सुरक्षित वापस आ गया। उसने बेहद नजदीकी से अमेरिकी बेड़ा के चित्र भी कैद कर लिए जो बताता है कि कैसे ड्रोन के जरिए ईरान अमेरिका के बेड़े की निगरानी रखने में सफल हो रहा है। दरअसल ईरान ने समंदर में ड्रोन करियर तैनात कर दिए हैं। यह ईरान का शाहिद बघेरी ड्रोन करियर है। जिसे ईरान ने फारस की खाड़ी में बंदर अब्बास पोर्ट से करीब 5 कि.मी. दक्षिण समुद्र में तैनात किया है। पहले यह एक साधारण कंटेनर जहाज था। लेकिन ईरान ने 2022 से 2024 के बीच इसे ड्रोन कैरियर में बदल दिया। इस जहाज पर इसकी जंप रैंप है जिससे ड्रोन उड़ाए जा सकते हैं। इससे ड्रोन और हेलीकॉप्टर दोनों चलाए जा सकते हैं। यानी यह कोई बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर नहीं बल्कि कम लागत वाला ऐसा युद्ध प्लेटफार्म है जो अमेरिका के लिए बड़ा खतरा बन गया है। यह कैरियर ईरान को समंदर से ड्रोन हमला करने की क्षमता देता है। जिससे दुश्मन पर मनोवैज्ञानिक दबाव बढ़ता है। 

इसे भी पढ़ें: इधर ट्रंप का परमाणु बम सूंघने वाला विमान उड़ा, उधर ईरान में डोभाल का बड़ा मिशन हुआ शुरू!

चीन ने यह फैसला तब लिया है जब ट्रंप ने अमेरिका के दो कैरियर स्ट्राइक ग्रुप्स को ईरान को घेरने का आर्डर दे दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को सबसे बड़ी धमकी दी है। ट्रंप ने साफ-साफ कहा है कि जो बेड़ा ईरान में भेजा गया है, वह वेनेजुला भेजे गए बेड़े से भी बड़ा है और इसकी अगुवाई महान एयरक्राफ्ट करियर अब्राहिम लिंकन कर रहा है। जरूरत पड़ने पर यह तेजी के साथ घातक हमला करने के लिए तैयार है। ट्रंप ने आगे कहा है कि इसलिए ईरान परमाणु हथियारों को छोड़कर जल्दी से बातचीत के टेबल पर आ जाए। तो ट्रंप की इस धमकी का ईरानी विदेश मंत्री अब्बास ने तगड़ा जवाब देते हुए कहा है कि उनकी सेना तैयार है और देश पर किसी भी हमले का जोरदार जवाब देने के लिए ट्रिगर पर उंगली रखे हुए हैं। यानी कि ईरान ट्रंप को जंग की खुली चेतावनी दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि ईरान के खलीफा ने परमाणु शक्ति हासिल कर ली है। 

प्रमुख खबरें

BJYM ने शुरू किया देशव्यापी युवा संपर्क अभियान, 30 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम

PM Modi पर Mallikarjun Kharge के बयान के विरोध में BJP का देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

गैंगस्टर Himanshu Bhau अमेरिका में हिरासत में, प्रत्यर्पण की तैयारी में जुटी Haryana Police

रीवा में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर का विरोध, Umang Singhar ने दिया ग्रामीणों को समर्थन