कश्मीर के लोगों का पूरा पैसा लेकर भाग गया ईरान! पूरा भारत हैरान

By अभिनय आकाश | Mar 25, 2026

जंग के बीच ईरान ने भारत को बहुत बड़ा धोखा दिया है। धोखा उन कश्मीरियों को भी दिया गया है जो ईरान के लिए पैसा सोना चांदी जमा कर रहे थे। ईरान के लिए जो कश्मीरी आंसू बहा रहे थे उनके साथ बहुत बड़ा खेल हो गया है। दरअसल ईरान ने पाकिस्तान के कहने पर एक बहुत घटिया हरकत की है। आपको याद होगा कि ईरान ने भारत के शिया मुस्लिमों के गुस्से का फायदा उठाकर उनसे मदद के नाम पर पैसा मांगा। भारत में ईरान के दूतावास ने बकायदा ऑनलाइन पेमेंट के लिए क्यूआर कोड तक जारी कर दिया। कश्मीरी लोगों ने भी ईरान को अपना सब कुछ मानते हुए ऑनलाइन पैसा भेजना शुरू कर दिया। घरों के बर्तन देने शुरू कर दिए। सोना चांदी, पैसा सब ईरान के लिए लुटा दिया। कश्मीरी लोगों की तरफ से भारत में ईरान के दूतावास से कहा गया कि हम आपके लिए इतना कुछ कर रहे हैं। हमारे लिए भी कुछ दो शब्द लिख दीजिए। इतना सुनते ही ईरान ने कश्मीरी लोगों का शुक्रिया अदा करने के लिए थैंक्यू इंडिया लिख दिया। लेकिन उसके बाद ईरान ने चुपचाप इन ट्वीट्स को डिलीट भी कर दिया। यह ट्वीट्स इसलिए हटाए गए हैं क्योंकि ईरान ने इसमें थैंक्यू इंडिया लिखा था। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan कैसे बना मीडिल मैन, ईरान-इजरायल जंग की मध्यस्थता भारत में क्यों नहीं हुई

लेकिन ईरान ने पाकिस्तान के कहने पर कश्मीरियों की मदद का अपमान कर दिया। भारत के मुस्लिम ईरान के लिए छाती पीटते रहे। लेकिन ईरान ने इन्हें धोखा दे दिया। बहरहाल ईरान को इसकी सजा जरूर मिलेगी। पाकिस्तान के इशारे पर काम करने वाले ईरान को सजा भारत तो देगा ही लेकिन सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन जैसे देश भी उस समय का इंतजार कर रहे हैं जब यह जंग रुकेगी। ईरान ने अपने हमलों में इन खाड़ी देशों की गैस और तेल सप्लाई को 70% बंद करवा दिया है। लेकिन ईरान खुद रोजाना 2 लाख बैरल तेल बेचकर करोड़ों रुपए कमा रहा है। सऊदी अरब तो यहां तक बोल चुका है कि ईरान मुस्लिम देश ही नहीं है। अगर ईरान मुस्लिम देश होता तो वह खाड़ी के मुस्लिम देशों पर हमला नहीं करता। 

प्रमुख खबरें

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश

White House में Donald Trump से मिले शी चिनफिंग, द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम की उम्मीद