ईरान की धमकी से वाशिंगटन में हलचल, ट्रंप के खिलाफ खामनेई का बड़ा ऐलान

By अभिनय आकाश | Jan 09, 2026

सुप्रीम लीडर आया अली खामनेई का बड़ा बयान सामने आया है। अमेरिका की धमकियों का जवाब देते हुए खामनेई ने कहा है कि ईरान किसी भी हाल में अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा। धमकियों पर पलटवार करते हुए खमेनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला और कहा कि ट्रंप के हाथ हजारों ईरानियों के खून से सने हुए हैं। खामनेई ने ट्रंप को अहंकार और घमंड से भरा शासक भी बताया और कहा कि ऐसे अहंकारी शासकों को उखाड़ फेंका जाएगा। खामनेई के हुंकार अमेरिका को ललकार अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा ईरान ईरानियों के खून से सने है ट्रंप के हाथ जनता विदेश ताकत के बहकावे में ना आए पूरी दुनिया पर ट्रंप की दादागिरी नहीं चलेगी अहंकार में डूबे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: 2025 में 8 बार हुई PM मोदी और ट्रंप की बात, अमेरिकी मंत्री के दावे को भारत ने किया खारिज

ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, देश में अशांति के चलते शुक्रवार को दुबई से ईरान जाने वाली कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। दुबई हवाई अड्डे की वेबसाइट के मुताबिक, इनमें तेहरान, शिराज और मशहद समेत अन्य शहरों की उड़ानें शामिल हैं। इससे पहले, इस्तांबुल हवाई अड्डे के ऐप के अनुसार, तुर्की एयरलाइंस ने ईरान की राजधानी तेहरान जाने वाली शुक्रवार की पांच उड़ानें रद्द कर दी थीं। एएफपी ने फ्लाइट रडार वेबसाइट के हवाले से बताया कि तुर्की एयरलाइंस की शिराज जाने वाली एक उड़ान और पेगासस एयरलाइंस की मशहद जाने वाली एक अन्य उड़ान गुरुवार रात को ईरानी हवाई क्षेत्र से वापस लौट गईं।  

प्रमुख खबरें

लुधियाना में Vaishno Devi जा रही ट्रेन में Technical Glitch, यात्री सुरक्षित, टला बड़ा खतरा

Captaincy हटने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाई Game Spirit, Team India और Vaibhav Sooryavanshi को दिया आशीर्वाद

जब हमला हुआ खामनेई के साथ थे! वो आखिरी वक्त तक...अरागची ने अब बताई उस रात की पूरी कहानी

इजराइल ने UN में अचानक निकाल लिया ड्रोन, पूरी दुनिया में तहलका!