World Book Fair: युवा लेखकों को मिली खास सलाह, Social Media पर लिखने से पहले खूब करें अध्ययन

By प्रेस विज्ञप्ति | Jan 10, 2026

इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती एवं सुरुचि प्रकाशन के संयुक्त तत्त्वावधान में नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला में युवा लेखकों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के वक्ता अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज कुमार रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती के प्रदेश अध्यक्ष विनोद बब्बर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज कुमार ने कहा कि लेखन हेतु अध्ययन की व्यापक आवश्यकता होती है। अध्ययन और चिंतन के बिना लेखन संपूर्णता प्राप्त नहीं कर पाता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि खूब अध्ययन करें और इसके पश्चात लेखन करें। आप अपने लेखन को धार दें और लेखन में राष्ट्रीय चिंतन और विमर्श को जगह दें।

इसे भी पढ़ें: Delhi Book Fair 2026: 10 जनवरी से भारत मंडपम में लगेगा किताबों का महाकुंभ, एंट्री होगी बिल्कुल फ्री! जानें क्या है थीम?

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा लेखकों ने संवाद के दौरान अपने सुझाव रखे और अपनी जिज्ञासाओं के समाधान हेतु अखिल भारतीय राष्ट्रीय संगठन मंत्री के समक्ष प्रश्न भी रखे। इस कार्यक्रम में युवा लेखक सहित साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री संजीव सिन्हा और धन्यवाद ज्ञापन इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती के प्रदेश मंत्री राकेश कुमार ने किया।

प्रमुख खबरें

पेपर खरीदने वालों के खिलाफ भी आंदोलन होना चाहिए

संघ, हिंदुत्व व सनातन पर सुनियोजित हमले

बिहार में औद्योगिक क्रांति! 1628 करोड़ के 36 Projects को SIPB की हरी झंडी, रोजगार के नए अवसर

सेहत का पावरहाउस है जामुन, मिनटों में तैयार करें ये 2 Super-Tasty Summer Recipes