ईरान के विदेश मंत्री कोरोना पॉजिटिव, संक्रमण के 60 लाख मामले सामने आए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2021

तेहरान। ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दोल्लाहियन कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अब पृथक-वास में रह रहे हैं। ईरान की सरकारी एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी। आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘इरना’ के अनुसार, विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दोल्लाहियन की हालत ठीक बताई जा रही है। खबर में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खतीबजादेह के हवाले से कहा गया कि देश के शीर्ष राजनयिक कार्यलय से दूर रहकर भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: पिता मनोहर पर्रिकर के नक्शेकदम पर चलना चाहते हैं उत्पल, पणजी से चुनाव लड़ने के लिए भाजपा से कर रहे बात

‘इरना’ ने पहले अमीर-अब्दोल्लाहियन के संक्रमित होने की पुष्टि नहीं की थी, इसकी जानकारी उसने बाद में दी। ईरान के कई अधिकारी पहले भी संक्रमित हो चुके हैं। ईरान में संक्रमण के करीब 60 लाख मामले सामने आए हैं और वह पश्चिम एशिया में वैश्विक महामारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित देश है। 8.4 करोड़ की आबादी वाले देश में संक्रमण से 1,25,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है। ईरान के अधिकारियों ने आगाह किया है कि देश में 45 प्रतिशत से भी कम लोगों का पूर्ण टीकाकरण हुआ है और इससे संक्रमण के अधिक फैलने की आशंका बनी है।

प्रमुख खबरें

Pakistan को हराकर भारत 10वीं बार बना SAFF Championship विजेता, Suhail Bhat चमके

Agra-Lucknow Expressway पर सर्दी में बदली स्पीड लिमिट, रात में 50 से 60 किमी तय

Shreyas Iyer की कप्तानी वाली Team India पर ICC का एक्शन, 5वें ODI में 35% मैच फीस कटी

बांग्लादेश में Chinmoy Krishna Das की सुरक्षा पर अधीर ने विदेश मंत्रालय से पूछा सवाल