इराक के प्रधानमंत्री ने कहा, अमेरिकी सैनिकों की वापसी वर्तमान संकट का एकमात्र समाधान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2020

बगदाद। इराक के निवर्तमान प्रधानमंत्री अदेल अब्दुल-महदी ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका के पास अपने सैनिकों को वापस बुलाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। महदी ने नवंबर में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि इराक चाहता है कि अमेरिका यहां से अपने सैनिकों को हटा ले ताकि आगे स्थिति खराब न हो क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव काफी बढ़ चुका है।

अमेरिका के एक हवाई हमले में ईरान के एक शीर्ष जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के कुछ दिनों के बाद उनकी यह टिप्पणी आई है। बगदाद में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचने के कुछ देर के बाद जनरल को निशाना बनाया गया था। इस हमले में ईरान समर्थित मिलिशिया के एक इराकी कमांडर अबु महदी-अल मुहंदिस की भी मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट