IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के लिए इरडा ने LIC से प्रस्ताव मांगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने जीवन बीमा निगम (एलआईसी) से आईडीबीआई बैंक मेंअपनी हिस्सेदारी घटाने के लिए प्रस्ताव मांगा है। एलआईसी ने हल में आईडीबीआई बैंक में नियंत्रक हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। इरडा के दिशानिर्देशों के अनुसार कोई भी बीमा कंपनी किसी सूचीबद्ध इकाई में 15 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी नहीं रख सकती। इरडा की ओर से विशेष व्यवस्था के तहत एलआईसी के पास कई सार्वज₨निक क्षेत्र के बैंकों में इस सीमा से अधिक की हिस्सेदारी है।

इसके साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक किसी निजी क्षेत्र के बैंक में प्रवर्तक की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत तक रखने की अनुमति देता है। इरडा के चेयरमैन सुभाष चंद्र खूंटिया ने यहां फिक्की द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के मौके पर अलग से बातचीत में कहा, ‘‘हम एलआईसी द्वारा आईडीबीआई बैंक में हिस्सेदारी घटाने की समयसीमा तय करेंगे। हम यह उन पर नहीं छोड़ रहे हैं। मैंने एलआईसी से इस बारे में प्रस्ताव देने को कहा है। उसके बाद हम इस पर फैसला करेंगे।’’ 

इसे भी पढ़ें: पुलवामा शहीदों के परिवार की मदद के लिये IDBI मैराथन में पुश-अप करेंगे सचिन तेंदुलकर

पिछले साल जून में इरडा ने एलआईसी को कर्ज के बोझ से दबे आईडीबीआई बैंक में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की अनुमति दी थी। एलआईसी ने इस अधिग्रहण के तहत 28 दिसं बर को आईडीबीआई बैंक में 14,500 करोड़ रुपये डाले थे। उसके बाद 21 जनवरी को उसने बैंक में 5,030 करोड़ रुपये और डाले। दिसंबर, 2018 को समाप्त तीसरी तिमाही में आईडीबीआई बैंक का घाटा तीन गुना होकर 4,185.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक को 1,524.31 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। 

तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय घटकर 6,190.94 करोड़ रुपये पर आ गई, जो इससे एक साल पहले समान तिमाही में 7,125.20 करोड़ रुपये थी। 

प्रमुख खबरें

Explained | Suvendu Adhikari को मुख्यमंत्री न बनाने के जोखिम: क्या बंगाल में अपनी सबसे बड़ी ताकत खो सकती है BJP?

Tamil Nadu में रिसॉर्ट पॉलिटिक्स की वापसी: बहुमत के खेल के बीच पुडुचेरी भेजे गए 19 AIADMK विधायक

Suvendu Adhikari PA Killed | बंगाल में चुनावी हिंसा का खूनी खेल! चंद्रनाथ रथ पर घात लगाकर किया गया हमला, 4 गोलियां और नकली नंबर प्लेट

Operation Sindoor First Anniversary | जब भारत ने घर में घुसकर लिया पहलगाम का बदला; राजनाथ सिंह ने दी खुली चेतावनी