T20 विश्व कप: आयरलैंड के कर्टिस कैम्फर ने रचा इतिहास, 4 गेंदों में झटके 4 विकेट

By अनुराग गुप्ता | Oct 18, 2021

ओमान। टी20 विश्व कप का आगाज हो चुका है। इसी के साथ खिलाड़ियों द्वारा नए रिकॉर्ड बनाने और पुराने रिकॉर्ड को टोड़ने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी बीच आयरलैंड के गेंदबाज ने वो करिश्मा कारनामा किया जो करने के लिए गेंदबाज तरसते हैं। आपको बता दें कि आयरलैंड के कर्टिस कैम्फर ने 4 गेंदों में 4 विकेट चटकाकर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया।  

कर्टिस कैम्फर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चार गेंद में चार विकेट चटकाने वाले तीसरे गेंदबाज बने। इससे पहले अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने आयरलैंड के खिलाफ साल 2019 में और श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने भी साल 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था। 

इसे भी पढ़ें: अगर भारत ने पाक के साथ खेलने से किया इनकार तो बनेगी ऐसी परिस्थितियां, विराट के हाथों से छूट सकता है खिताब ! 

कर्टिस कैम्फर ने 10वें ओवर में किया कारनामा

आपको बता दें कि नीदरलैंड के खिलाफ धारदार गेंदबाजी करने वाली टीम आयरलैंड के 22 वर्षीय कर्टिस कैम्फर ने 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर कॉलिन एकरमैन को आउट किया। इसके लिए कर्टिस कैम्फर ने कप्तान को रिव्यू के लिए मनाया और वो सफल साबित हुआ। अगली गेंद में रेयान टेन को अंदर वाली गेंद डाली। जिसमें वो एलबीडब्ल्यू हो गए। ओवर की चौथी गेंद में बल्लेबाज को एलबीडब्ल्यू आउट कर हैट्रिक ली और फिर पांचवीं गेंद में कर्टिस कैम्फर ने वेन डेर मर्व को बोल्ड कर दिया। 

प्रमुख खबरें

RBI के आंकड़ों में Bank Credit 17.94 प्रतिशत उछला, जमा वृद्धि को पीछे छोड़ा

1 नवंबर को दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली, जवाब में BJP का देशव्यापी अभियान! 1984 के दंगों के पीड़ित भी मार्च में होंगे शामिल

IDBI Bank बिक्री पर Congress और BJP में रार, Rahul Gandhi ने बैंक कर्मचारियों का किया समर्थन

अतिचारी गुरु करेंगे 31 अक्तूबर को सिंह राशि में गोचर, देश-दुनिया में दिखेंगे बड़े बदलाव