अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद क्या सिर्फ जम्मू और श्रीनगर में ही विकास हो रहा है?

By नीरज कुमार दुबे | Jul 30, 2021

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क की खास पेशकश अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद कितना बदला जम्मू-कश्मीर में आप सभी का स्वागत है। आज की इस रिपोर्ट में जानेंगे कि क्या विशेष राज्य का दर्जा समाप्त किये जाने के बाद सिर्फ जम्मू और श्रीनगर में ही विकास हो रहा है या फिर दूरदराज और सीमावर्ती गांवों की सुध भी ली जा रही है।

जम्मू-कश्मीर में कोरोना की पहली और दूसरी लहर से बहुत ही बेहतरीन ढंग से तो निबटा ही गया साथ ही टीकाकरण का काम भी यहां सर्वाधिक तेज गति से और सबसे सफल तरीके से आयोजित किया जा रहा है। कई इलाके तो ऐसे हैं जहां पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देश के अन्य भागों में भले स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गयी हों लेकिन यहां अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र में किये गये कार्यों और भारतीय सेना की ओर से रातोंरात सभी स्वास्थ्य सेवाओं से सुसज्जित अस्थायी कोविड देखभाल केंद्रों की स्थापना किये जाने से हालात काबू में ही रहे। अब जब तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है तो उससे निबटने की तैयारी भी तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। आइये आपको लिये चलते हैं पुलवामा जहां जिला प्रशासन 200 बेड का प्री-फैब्रिकेटेड कोविड अस्पताल बना रहा है। जम्मू और कश्मीर प्रशासन की ओर से बनवाये जा रहे इस अस्पताल का लाभ खासतौर पर दूरदराज के लोगों को होगा।

इसे भी पढ़ें: अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद कश्मीर में स्कूली शिक्षा की स्थिति में क्या सुधार हुआ ?

प्रभासाक्षी की यह खास पेशकश आपको कैसी लगी इसके बारे में अपनी राय जरूर दीजियेगा। और हाँ, हमारी यह खास श्रृंखला 6 अगस्त तक विशेष रूप से जारी रहेगी क्योंकि जम्मू-कश्मीर में बदलाव की जो बयार बह रही है और विकास की जो नयी गाथा लिखी जा रही है, उसकी कहानी हर जुबां पर होनी ही चाहिए।

प्रमुख खबरें

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान