क्या फोर्ब्स इंडिया मैगजीन फ्रॉड है! आखिर कंगना की बहन ने ऐसा क्यों कहा?

By रेनू तिवारी | Dec 20, 2019

नयी दिल्ली। फोर्ब्स इंडिया मैगजीन ने अपनी सालाना टॉप 100 लिस्ट जारी कर दी है। इस बार फोर्ब्स इंडिया मैगजीन के पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली खड़े हैं। इस लिस्ट में हमेशा की तरह बॉलीवुड ते सितारे भी शामिल हुए हैं। इस बार विराट ने सलमान खान को पछाड़ उन्हें तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया हैं वहीं दूसरे स्थान पर अक्षय कुमार पहुंच गये हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, अजय देवगन सहित कई बॉलीवुड सितारों का नाम टॉप 10 में शामिल हैं। इस बार लिस्ट में हाई पैड एक्ट्रेस कंगना रनौत का नाम भी शामिल किया गया है। फोर्ब्स ने कंगना को 2019 में 70वां स्थान दिया है। 70वें स्थान पर कंगना का नाम देने पर कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने फोर्ब्स इंडिया मैगजीन की आलोचना की है। रंगोली चंदेल ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने फोर्ब्स इंडिया को फ्रॉड भी बता दिया है। फोर्ब्स इंडिया को फ्रॉड बताते हुए कहा कि कंगना के बारे में फोर्ब्स ने गलत आंकड़े दिए हैं।

रंगोली ने फोर्ब्स पर गलत आंकड़े बताने का इल्जाम लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई ट्वीट कर अपनी बात रखी है। रंगोली ने ट्वीट किया, 'ये फोर्ब्स इंडिया एक नंबर का फ्रॉड है, मैं इसे ओपन चैलेंज देती हूं। इन्होंने एक भी सेलिब्रिटी की इनकम सही नहीं छापी है, सब पीआर है। कंगना इस लिस्ट में छापी इनकम से ज्यादा टैक्स भरती है। तुम लोगों की कमाई का अंदाजा बेबुनियाद बातों से नहीं लगा सकते. फोर्ब्स इंडिया मेरी बात का जवाब दो।'

इसे भी पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्ला ही क्यों जीतेंगे Bigg Boss 13 की ट्रॉफी? पहले हफ्ते से ही ये है उनका गेम प्लान

इतना सब कहने के बाद भी रंगोली का गुस्सा शांत नहीं हुआ उन्होंने आगे लिखा कि कंगना को खुद नहीं पता कि वह कितना कमाती हैं। कंगना का अकाउंट डिपार्टमेंट के बारे में केवल मुझे ही पता है। हम कंगना को डिटेल्स बताते हैं और ये सारी डिटेल्स गुप्त हैं। तुमने किस आधार पर कंगना की इनकम लिखी है? इसके साथ ही रंगोली ने ये भी कहा कि तुम चरस फूंककर कुछ भी नहीं लिख देना चाहिए।

प्रमुख खबरें

GST Council ने दी राहत, फार्मा कंपनियों को एक्सपायर दवाओं और नमूनों पर मिलेगा ITC

MEA Briefing में पूछा गया अमेरिकी हरकत और JD Vance की बदजुबानी पर सवाल, India ने Trump प्रशासन कर दिया तीखा पलटवार

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks