Vastu Tips: घर के मंदिर में गुरु और भगवान की फोटो साथ रखना सही या गलत, जानिए क्या कहता है वास्तु

By अनन्या मिश्रा | Nov 06, 2025

वास्तु शास्त्र में घर के मंदिर से जुड़े कई अहम नियमों के बारे में बताया गया है, जिनका पालन करना जरूरी होता है। जिससे कि वास्तु दोष नहीं लगे। वहीं वास्तु में यह भी बताया गया है कि घर के मंदिर में क्या रखना चाहिए और क्या नहीं रखना चाहिए। जैसे घर के मंदिर में कितनी और कैसी देवी-देवताओं की मूर्ति रखनी चाहिए, घर का मंदिर किस दिशा में होना चाहिए। वही कुछ लोग घर के मंदिर में भगवान की प्रतिमा के साथ गुरु की फोटो भी रखते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या ऐसा करना सही होता है।

इसे भी पढ़ें: Gyan Ganga: कामदेव के सारे बाण हुए निष्फल, नारद की अचल समाधि के आगे झुका प्रेम का देवता

बता दें कि गुरु हमें आध्यात्मिक ज्ञान देते हैं और भगवान तक पहुंचने का रास्ता दिखाते हैं। मंदिर भक्ति और ज्ञान का केंद्र होता है। वहीं घर के मंदिर में गुरु और भगवान की तस्वीरें एक साथ रखने से ज्ञान और भक्ति दोनों का वातावरण बनता है और इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इससे हमें गुरु और भगवान दोनों का आशीर्वाद मिलता है। घर में मंदिर में गुरु और भगवान दोनों की तस्वीरें एक साथ रखने से नकारात्मक दूर होती है और घर में सकारात्मकता और शुभता का प्रवेश होता है।

माना जाता है कि घर के मंदिर में गुरु और भगवान दोनों की प्रतिमा एक साथ होने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। परिवार के लोगों को स्वत: मुश्किलों से बाहर निकलने का समाधान मिल जाता है। घर के मंदिर में गुरु और भगवान की फोटो एक साथ रखने के कुछ नियम भी होते हैं, जिनका ध्यान रखना जरूरी है। इन नियमों का ध्यान रखकर ही शुभता सूचक सिद्ध होगा, वरना घर में दुष्प्रभाव देखने को मिल सकता है।

हमेशा घर के मंदिर में भगवान की तस्वीर या मूर्ति को गुरु की तस्वीर से थोड़ा ऊपर रखना चाहिए। इसकी वजह यह है कि गुरु हमें भगवान तक पहुंचने का मार्ग दिखाते हैं। लेकिन भगवान स्वयं परम सत्ता है और यह सम्मान का प्रतीक है। वास्तु के मुताबिक घर के मंदिर में भगवान के दाहिनी तरफ गुरु की तस्वीर रखना शुभ माना जाता है। दाहिनी दिशा को पुरुष तत्व और प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है। इस तरह से फोटो रखने से समाज के व्यक्ति की कीर्ति और सम्मान बढ़ता है।

प्रमुख खबरें

BSE में BNP Paribas और Goldman Sachs ने बेची 2186 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी

Election Commission ने फॉर्म-6 से हटाई SIR घोषणा, जानिए किन राज्यों के लिए लागू हुआ नियम

Delhi Riots: Umar Khalid और Sharjeel Imam को तीसरी बार झटका, High Court ने खारिज की जमानत

Asian Games: मिक्स्ड Trap Shooting में भारत ने जीता Gold Medal, बना नया रिकॉर्ड