Formula One के चैंपियन लुईस हैमिल्टन को डेट कर रही हैं Sofia Vergara? लंच डेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

By एकता | Jan 16, 2025

टेलीविजन सीरीज 'मॉडर्न फैमिली' में अपनी भूमिका के लिए मशहूर अभिनेत्री सोफिया वर्गारा को मंगलवार को लंच डेट पर स्पॉट किया गया। अभिनेत्री किसी और नहीं बल्कि फॉर्मूला वन के सात बार के विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन के साथ लंच डेट पर गई थीं। सोफिया और लुईस के लंच डेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से दोनों सितारों के डेटिंग की अफवाहों ने आग पकड़ ली है।

इसे भी पढ़ें: मशहूर लेखक Neil Gaiman पर कई महिलाओं ने लगाए यौन उत्पीड़न के बेहद गंभीर आरोप, बेटे की नैनी के दावे हैरान करने वाले

TMZ ने बताया कि लंच के बाद भी सोफिया और लुईस की डेट खत्म नहीं हुई। दोनों को रेस्टोरेंट के बाहर फुटपाथ पर टहलते हुए बातचीत करते हुए देखा गया। थोड़ी देर साथ में टहलने के बाद सोफिया अपनी कार में बैठीं और चली गईं। बता दें, फैंस भले ही सोफिया और लुईस के रिश्ते में होने का अनुमान लगा रहे हैं, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते की कोई पुष्टि नहीं की है।

इसे भी पढ़ें: मैं यहां उस जगह पर खड़ी हूं, जो कभी हमारा.... Los Angeles Wildfires में जलकर खाक हुआ Paris Hilton का सपनों का घर

कुछ महीने पहले, सोफिया ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को 'एक तरह से सिंगल' बताया था। अभिनेत्री के इस बयान ने हर जगह सुर्खियां बटोरी थीं। इससे पहले अभिनेत्री उस समय सुर्खियों में आयी थीं, जब उन्होंने अभिनेता जो मैंगनीलो के साथ अपनी सात साल की शादी खत्म की थी। इसके बाद अक्टूबर 2023 में सोफिया के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. जस्टिन सलीमन के साथ डेटिंग करने की अफ़वाहें उड़ीं। अप्रैल 2024 में, वेरगारा ने भी अपने घुटने की सर्जरी के बाद डॉ. सलीमन के लिए अपने प्यार का इजहार किया था।

प्रमुख खबरें

विदेशी बाजारों में Dollar मजबूत होने से भारतीय मुद्रा 8 पैसे फिसली, 94.84 पर बंद

Punjab Assembly Speaker ने BJP में शामिल हुए पूर्व AAP विधायकों के इस्तीफे मंजूर किए

ITC के सिगरेट कारोबार पर Tax बढ़ने से सितंबर तिमाही Net Profit 18.6 फीसदी गिरा

Bangladesh में वेतन बढ़ोतरी पर Garment Workers का उग्र प्रदर्शन, 670 कारखाने बंद