भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा समेत 29 खिलाड़ियों के नाम की अर्जुन पुरस्कार के लिए सिफारिश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा उन 29 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिनके नाम की सिफारिश मंगलवार को खेल मंत्रालय की पुरस्कार चयनसमिति ने इस साल के अर्जुन पुरस्कार के लिये की है। पुरुष रिकर्व तीरंदाज अतनु दास, महिला हाकी खिलाड़ी दीपिका ठाकुर, क्रिकेटर दीपक हुड्डा और टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण के नाम की सिफारिश भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिये की गयी है। चयनसमिति की बैठक के बाद आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। इकतीस वर्षीय इशांत ने अब तक भारत की तरफ से 97 टेस्ट और 80 एकदिवसीय मैच खेले हैं और उनके नाम पर 400 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट दर्ज हैं।

प्रमुख खबरें

श्रीनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी एमबीबीएस की 50 और सीटें, एनएमसी ने दी मंजूरी

रॉबर्ट वाद्रा भूमि सौदा मामला: ईडी ने कोर्ट को सौंपी सीलबंद लिफाफे में स्थिति रिपोर्ट

मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: टोल प्लाजा पर पीड़ित परिवार से मिले सांसद चंद्रशेखर आजाद

कर्नाटक: मंगलुरु में बिना वैध दस्तावेजों के काम कर रहे बांग्लादेश के आठ नागरिक पुलिस हिरासत में