आतंक फैलाने की कोशिश में जुटा ISI, बनाया 'लश्कर-ए-खालसा' गुट, अफगानिस्तान के लड़ाके दे रहे ट्रेनिंग

By अंकित सिंह | May 10, 2022

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई लगातार भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रचती रहती है। इसी कड़ी में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि पंजाब में आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने के लिए आईएसआई ने नए आतंकी गुट का गठन किया है जिसका नाम लश्कर-ए-खालसा रखा गया है। खबर के मुताबिक के इस आतंकी गुट में शामिल लोगों को अफगानिस्तान के लड़ाके ट्रेनिंग दे रहे हैं। कहीं ना कहीं यह भारत के लिए बड़ी चिंता की बात है। इसके साथ ही अफगान आतंकियों को भी लश्कर-ए-खालसा में शामिल किया जा रहा है। लश्कर-ए-खालसा में शामिल आतंकियों को आधुनिक हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। अफगान आतंकी इसमें निपुण माने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: पंजाब पुलिस मोहाली में हुए धमाके की जांच कर रही है : मुख्यमंत्री भगवंत मान

मोहाली में धमाका

मोहाली में सोमवार रात को पंजाब पुलिस की खुफिया इकाई के मुख्यालय परिसर में एक धमाका हुआ। पुलिस ने बताया कि धमाका रात करीब 7:45 बजे हुआ और इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फोरेंसिक दल को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मोहाली में पंजाब पुलिस की खुफिया इकाई के मुख्यालय में धमाका करके राज्य में माहौल खराब करने वालों को ‘‘कड़ी से कड़ी’’ सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

प्रमुख खबरें

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन