आईएस से जुड़े आरोपियों ने भारत में खलीफा शासन की स्थापना के लिए काम किया: कर्नाटक पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2022

शिवमोगा (कर्नाटक)। कर्नाटक के शिवमोगा में इस सप्ताह की शुरुआत में गिरफ्तार किये गये इस्लामिक स्टेट (आईएस) से प्रेरित संदिग्ध आतंकवादी देश में खलीफा शासन की स्थापना और शरिया कानून लागू करना चाहते थे क्योंकि उनका मानना था कि भारत ने अभी तक अपनी स्वतंत्रता हासिल नहीं की है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शिवमोगा के पुलिस अधीक्षक बी. एम. लक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति देश में इन विचारों को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘उनकी (आरोपियों की) विचारधारा थी कि भारत ने अभी तक अपनी आजादी हासिल नहीं की है और देश को जो आजादी मिली है वह ब्रिटिश शासन से है।

इसे भी पढ़ें: गुरुग्राम: रक्त केंद्र का लाइसेंस हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेज पेश करने पर मामला दर्ज

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संदिग्ध आतंकवादी आईएस द्वारा अपनाई गई विचारधारा को मानते हैं। पुलिस ने 15 अगस्त को एक युवक को चाकू मारने के आरोप में जिले में हिंसा के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि उससे पूछताछ में आईएस के इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) शिवमोगा पुलिस के साथ इस मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल