जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आईएसजेके के एक आतंकवादी को किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2021

जम्मू। जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस्लामिक स्टेट जम्मू एंड कश्मीर (आईएसजेके) के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। इस आतंकवादी संगठन के सदस्य की गिरफ्तारी से दस दिन पहले भी जम्मू के समीप झज्जर कोटली से उसके शीर्ष कमांडर मलिक उमैर उर्फ अब्दुल्ला को पकड़ा गया था। जम्मू कश्मीर में सक्रिय यह संगठन दुर्दात संगठन आईएस के नाम पर बनाया गया है। जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने गिरफ्तार आईएसजेके आतंकी की पहचान आकिब बशीर पार्रे उर्फ अस्सदुल्लाह के रूप में की है जो उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हंदवाड़ा के उनीसू गांव का रहने वाला है।

प्रमुख खबरें

पाकिस्तान के नक्शे को फिर से बदलने की तैयारी: सेना प्रमुख आसिम मुनीर का दांव-4 प्रांतों को तोड़कर बनाए जा सकते हैं 15 नए राज्य

Karwa Chauth 2026 कब है? जानिए पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Microsoft ने दी सफाई, H-1B Visa के 80 फीसदी आवेदन पुराने स्टाफ के लिए थे

Tamil Nadu Bypolls: Dharapuram में AIADMK आगे, Madurantakam में TVK को बढ़त