इजराइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले के बाद अपना हवाई क्षेत्र बंद करने की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2025

इजराइल के हवाईअड्डा प्राधिकरण ने रविवार को कहा कि वह ईरान के परमाणु स्थलों पर अमेरिका के हमलों के मद्देनजर देश का हवाई क्षेत्र बंद कर रहा है। प्राधिकरण ने कहा कि वह ‘हालिया घटनाक्रम के कारण’ हवाई यातायात बंद कर रहा है। हालांकि प्राधिकरण ने यह नहीं बताया कि यह कितने समय तक रहेगा।

इस बीच ईरान ने कहा कि इस्फहान, फोर्दो, नतांज और अन्य परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिका के हमले के बाद ‘विकिरण के कोई संकेत नहीं मिले’ हैं। ईरान की सरकारी मीडिया ने देश के राष्ट्रीय परमाणु सुरक्षा प्रणाली केंद्र के बयान का हवाला देते हुए खबर दी है कि ‘विकिरण डिटेक्टर’ ने हमलों के बाद कोई रेडियोधर्मी उत्सर्जन नहीं पाया।

प्रमुख खबरें

Election Commission से बातचीत करें दल, सड़कों पर प्रदर्शन से हल नहीं: Chirag Paswan

High Court के आदेश पर OSD पर CBI कार्रवाई, अमृतसर में बोले सचिन पायलट सामने आए सच

BSE Sensex में 1,045 अंकों की भारी गिरावट, Nifty भी 22,230 से नीचे फिसला

Prakash Singh केस के उल्लंघन पर Supreme Court सख्त, Jharkhand सरकार को DGP नियम पर 1 हफ्ते की मोहलत