सीमा प्रदर्शनों के बाद इजराइल ने गाजा में हमास के ठिकानों पर किया हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2021

यरूशलम। फलस्तीनी प्रदर्शनकारियों और इजराइली सैनिकों के बीच सीमा के पास हिंसक झड़प होने के कुछ घंटों बाद इजराइल ने रविवार तड़के गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर हवाई हमले किए। इजराइल सेना ने एक बयान में बताया कि दक्षिणी इज़राइल में आग लगाने वाले गुब्बारों को भेजने और लगातार दूसरे सप्ताह हिंसक विरोध प्रदर्शनों के जवाब में विमानों ने गाजा पट्टी में हमास के आतंकवादी ठिकानों पर बमबारी की। 

इसे भी पढ़ें: काबुल हवाईअड्डे पर जान का खतरा, अमेरिका ने अपने नागरिकों को इलाका छोड़ने को कहा

इजराइली प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ आमने-सामने बैठक कर देश की अपनी यात्रा खत्म करने और इजराइल रवाना होने के लिए विमान में सवार होने से पहले वाशिंगटन में संवाददाताओं से बातचीत की। जून में बेनेट के प्रभार संभालने के बाद से यह उनकी पहली यात्रा थी। उन्होंने हीब्रू में कहा, ‘‘हम गाजा में अपने हितों के हिसाब से काम करेंगे।” बेनेट ने कहा कि उन्होंने ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकने में रणनीतिक सहयोग सहित वाशिंगटन की यात्रा के सभी उद्देश्यों को प्राप्त किया।” 

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक